केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पुलवामा की घटना पर कहा कि आज देश की सारी जनता बदला चाहती है, लेकिन बदला जज्बात से नहीं दिमाग से लिया जाता है।
2 of 7
अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
जनरल वीके सिंह पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद अमित के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शहर के टंकी रोड स्थित शमशान घाट पर उन्होंने बातचीत में पुलवामा घटना के बाद देश में उठ रही बदले की आवाज पर कहा कि हिंदुस्तान की जनता इस घटना से दुखी ओर आक्रोशित है। आज हिंदुस्तान की सारी जनता बदला चाहती है, लेकिन बदला लेने को दिमाग से काम लिया जाता है। जज्बात से नहीं। सरकार सख्त कदम उठाएगी लोग थोड़ा धैर्य रखें। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
3 of 7
अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोई भी शहीद हुआ हो वह कहीं का भी हो। उसके परिवार के लिए दुख संवेदना होनी चाहिए। उस परिवार का साथ देने की तमन्ना होनी चाहिए। अपने शहीद पर गर्व होना चाहिए। सरकार को अपने वीर जवानों पर पूरा भरोसा है। हमें ऐसे शहीदों के परिवारों पर गर्व है जो अपने ओर बच्चों को भी सेना में भेजना चाहते हैं।
4 of 7
शहीदों को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वीके सिंह ने शहीद जवान अमित को श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सांत्वना। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है। उनके बेटे ने देश के लिए शहादत दी है। उसका बलिदान खाली नहीं जाएगा।
5 of 7
अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे आम लोगों के बीच बैठे रहे जनरल वीके सिंह
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शामली टंकी रोड स्थित श्मशान घाट पहुंच गए थे। यही पर अमित के शव का अंतिम संस्कार होना था। यहीं पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सीआरपीएफ और आरएएफ के अधिकारी और सलामी देने वाली गारद भी मौजूद थे।