मेरठ में सपा नेता की बहन के मकान में मंगलवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने धावा बोल दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने दो महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ ने घर को घेर लिया। लोगों ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अंदर बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया हुआ था और बाहर पुलिस तैनात थी लेकिन डकैतों को काबू करने में अफसरों के पसीने छूट गए। देखें वारदात की तस्वीरें:-
डकैतों ने गर्भवती महिला को घर में बना रखा था बंधक, बाहर जमा थी भारी भीड़, देखें वारदात की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के ताज गार्डन का है। पुलिस के अनुसार व्यापारी शाहनवाज की शादी एक साल पहले सपा नेता आदिल सिद्दीकी की बहन आलिया से हुई थी। शाहनवाज की लखीपुरा में जूते की दुकान है। दोपहर करीब 1:30 बजे शाहनवाज घर से दुकान निकला था। तभी नकाबपोश छह बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने आलिया को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी की चाबी छीन ली। करीब 15 मिनट तक घर का सामान खंगाला। इस बीच आलिया की सास नईमा वहां पर पहुंच गई। बदमाशों ने सास को भी बंधक बना लिया। वारदात का विरोध करने पर बदमाश गर्भवती आलिया से मारपीट करने लगे तो सास-बहू का शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश हारून निवासी समरगार्डन को दबोच लिया। जबकि अन्य बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस आरोपी हारून को थाने पर ले आई।
मकान में घेर लिए बदमाश
इस बीच दो बदमाश भीड़ से बचने के लिए एक मकान में जा घुसे। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने उस मकान को घेर लिया। मकान में एक बुजुर्ग महिला अकेली थी, जिसे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया। लोगों ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाश अंदर से और पब्लिक बाहर से शोर मचा रही थी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी कि अगर सरेंडर नहीं किया तो एनकाउंटर में मारे जाओगे।
पिस्टल फेंककर बदमाश निकले
सटीक रेकी के बाद वारदात