फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: घर से झूठ बोलकर दिल्ली से निकले थे तीन दोस्त, सच जानकर परिजनों के पैरो तले खिसकी जमीन

Tue, 28 May 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
three friends of delhi city sank in Gang canal in Meerut sardhana
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सलावा झाल गंगनहर पुल के निकट रविवार तड़के 3:45 बजे गंगनहर में गिरी गाजियाबाद के कारोबारी की बताई गई। जानकारी मिली कि कार में तीन युवा कारोबारी सवार थे। ये सभी झूठ बोलकर घर से निकले थे।



अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने सोमवार को सीओ सरधना पंकज सिंह से संपर्क किया। पीएसी के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन मंगलवार दोपहर तक भी कार का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ के अनुसार कार या तीनों कारोबारियों के मिलने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। 

three friends of delhi city sank in Gang canal in Meerut sardhana
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना में रविवार तड़के गंगनहर में कार गिरने के मामले में कारोबारियों के परिजनों ने पुलिस से खोजबीन तेज करने की मांग की। कई अंदेशों के चलते परिजन सोमवार देर शाम गंगनहर के किनारे बैठे रहे कि शायद कहीं कार गंगनहर में न गिरी हो। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना कि अभी तक यही माना जा रहा कि जहां ब्रेजा कार गंगनहर में गिरी, वहीं तीनों कारोबारियों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सरधना के पास ही थी। 

three friends of delhi city sank in Gang canal in Meerut sardhana
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली और गाजियाबाद के कारोबारियों के परिजन गंगनहर पर पहुंचे तो तमाम अंदेशों को लेकर भावुक हो गए। जिस स्थान पर कार गिरने की बात सामने आई, वहां की स्थिति देखकर बार-बार सीओ सरधना पंकज सिंह से पूछते रहे। जब भी पीएसी के गोताखोर सड़क की तरफ आते तो परिजन उनसे पूछते। देर शाम तब सर्च अभियान रोका गया तो परिजनों मायूस दिखे। रात भी हो गई। लेकिन परिजनों को अपनों का कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three friends of delhi city sank in Gang canal in Meerut sardhana
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला

‘फैक्टरी में चोरी हो गई, हम जा रहे हैं’
सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि विवेक वर्मा और हनी सेठिया गहरे दोस्त हैं। दोनों ने शनिवार रात को चलने से पहले अपने-अपने घर पर यही बताया कि फैक्टरी में चोरी हो गई है। वहां तक जा रहे हैं। जबकि हरिनेक सिंह ने अपने घर पर हरिद्वार जाने के लिए बताया था। जब विवेक और हनी घर नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। सुबह परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वहां चोरी होना सामने नहीं आया। तीनों दोस्तों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आए। वहीं, सीओ सरधना ने सर्च अभियान चलाने वाले पीएसी के गोताखोरों से जानकारी ली।

विज्ञापन
three friends of delhi city sank in Gang canal in Meerut sardhana
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की पढ़ी थी खबर
सीओ सरधना का कहना है कि युवा कारोबारियों के परिजनों ने अमर उजाला में सोमवार को खबर पढ़ी कि मेरठ में एक ब्रेजा कार गंगनहर में गिर गई। जिसके बाद सीओ सरधना का सीयूजी नंबर लिया। उसके बाद परिजनों ने सीओ से बात की। सीओ ने बताया कि एक ब्रेजा कार गिरने का मामला सामने आया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed