{"_id":"6301f317a8e4216e455fe716","slug":"up-brother-if-you-are-going-to-delhi-please-give-me-lift-people-having-problem-for-buses-in-baraut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भैय्या सुनो! दिल्ली जा रहे हो तो प्लीज लिफ्ट दे दो.., यहां शाम होते ही थम जाते हैं बसों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भैय्या सुनो! दिल्ली जा रहे हो तो प्लीज लिफ्ट दे दो.., यहां शाम होते ही थम जाते हैं बसों के पहिये
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Aug 2022 04:00 PM IST
शाम होते ही उत्तर प्रदेश के बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों के पहिए थम जाते हैं। बड़ौत से दिल्ली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जैसे मुख्य मार्गों पर भी बसें नहीं मिलतीं। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ता है। कई बार यात्री दूसरे राहगीरों से लिफ्ट लेने के लिए भी मजबूर नजर आते हैं। यात्रियों की समस्या पर रोडवेज अधिकारी चुप है।
विभागीय रिकाॅर्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 57 निगम और 40 बसें अनुबंधित है। मगर, अधिकांश बसों की सेवा आपको केवल दिन के समय ही मिल सकती है, क्योंकि शाम होते ही बसों के पहिये थम जाते हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को होती है। बागपत से दिल्ली मात्र 55 किलोमीटर दूर है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरियां करते हैं, लेकिन शाम के समय उन्हें परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है।
Trending Videos
2 of 6
बस के इंतजार में खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
डग्गामार वाहनों की चांदी
शाम के समय बड़ौत के मुख्य मार्गों से रोडवेज बसों के गायब होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक दोगुना किराया यात्रियों से वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बस के इंतजार में खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले यात्री
बड़ौत नगर निवासी संजय का कहना है कि किसी न किसी काम से 10 या 15 दिन में एक बार दिल्ली जाना पड़ता है। दो साल से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाम को नहीं मिली हैं। रोडवेज बस स्टैंड से या तो वह लिफ्ट लेकर पहुंचे हैं या फिर अपने निजी वाहन से।
4 of 6
बस के इंतजार में खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
यात्री सावन का कहना है कि मैं दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है, शाम को ट्रेन से निकल जाता हूं, कई बार ट्रेन छूट जाती है तो बसें भी नहीं मिलीं। दिल्ली की ओर जाने वाली बड़ौत डिपो की सेवाएं बिल्कुल सुचारु नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यात्री दीपक का कहना है कि दिल्ली में एक एटीएम पर नौकरी करता हूं, रात्रि डयूटी रहती है, लेकिन कभी-कभार ही बड़ौत डिपों की बसें शाम सात बजे के बाद मिलती हैं, ऐसे में सहारनपुर से आने वाली सहारनपुर डिपो की बसों या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।