सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Disaster: बाढ़ चैकियां हाई अलर्ट पर, गंगा में दो से तीन लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना, पर्यटक लौटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Feb 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: Flood checks on high alert, likely to reach two to three lakh cusecs of water in Ganga
गंगा खादर क्षेत्र में अलर्ट - फोटो : amar ujala

चमोली में हुई तबाही के बाद उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे वाले जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी पूरे अमले के साथ मवाना तहसील पहुंचे, जहां बैठक के बाद खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी किया।



जानकारी के अनुसार आज रात तक गंगा में दो से तीन लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यदि बाढ़ की स्थिती बनती है तो प्रशासन हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। अधिकारी खादर क्षेत्र में ही डटे हुए हैं।

Trending Videos
Uttarakhand Disaster: Flood checks on high alert, likely to reach two to three lakh cusecs of water in Ganga
सिंचाई विभाग ने क्षेत्र में पहुंचकर लिया जायजा - फोटो : amar ujala

चमोली में तबाही के बाद मेरठ के जिलाधिकारी हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला। क्षेत्र की जनता को चैकन्ना कर हर तरह की मुसीबत से निपटने की बात अधिकारियों ने कही है।

वहीं मेरठ के सिंचाई विभाग ने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पी.के. जैन अपनी टीम के साथ बाढ़ से निपटने के लिए गंगा किनारे पहुंच चुके हैं। पूरी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: Flood checks on high alert, likely to reach two to three lakh cusecs of water in Ganga
खादर क्षेत्र में पहुंचे डीएम मेरठ के बालाजी - फोटो : amar ujala

सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड का पूरा अमला हस्तिनापुर गंगा तट पर पहुंच गया है। सहायक अभियंता का कहना है कि शाम 6 बजे तक पानी हरिद्वार पहुंचेगा। रात्रि 12 बजे तक पानी के मेरठ सीमा में पहुंचने की संभावना है। 2 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की अभी आशंका जताई जा रही है।

Uttarakhand Disaster: Flood checks on high alert, likely to reach two to three lakh cusecs of water in Ganga
बाढ़ को लेकर अलर्ट - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी के बालाजी ने पूरी टीम के साथ हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों में जाकर लोगों को माइक के जरिए अलर्ट किया। प्रशासन से हर समय लोगों की मदद के लिये तैयार रहने और किसी तरह की अफवाह से बचे रहने के निर्देश दिए। बताया गया कि रात्रि 12 बजे के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: Flood checks on high alert, likely to reach two to three lakh cusecs of water in Ganga
खादर क्षेत्र में अलर्ट - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद यूपी के साथ गढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीएम सहित प्रशासनिक अमला गंगा किनारों के गांव की स्थिति जानने मौके पर पहुंच चुका है। एनडीआरएफए पीएसी को भी अलर्ट पर रखा गया है। एडीएम ने बाढ़ चौकी अलर्ट कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed