यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही लता और दो साल के बेटे लड्डू को मौत के घाट उतारने के लिए पति दान सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने शातिराना पटकथा तैयार की थी। बचने की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए नैनीताल से रामपुर तक के सफर में उसने कई बार अपनी साजिश बदली।
UP: पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें; महिला सिपाही और बेटे के कत्ल की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:48 PM IST
सार
यूपी के रामपुर में महिला सिपाही लता और दो साल के बेटे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारे पति ने नैनीताल से रामपुर तक कई बार शातिराना चालें बदलीं। नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कार में फूंकने, पानी में डुबोने और हथौड़ा मारने तक पहुंच गया था।
विज्ञापन