सब्सक्राइब करें

Moradabad Flood: डूबने से सिपाही समेत नौ की जा चुकी है जान, रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर घटा.. देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 03:26 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में रामगंगा, गागन समेत नदियां में पानी उफान पर हैं। इससे कई इलाकों में लगातार कटाव हो रहा है। शहर और गांवों में कई जगहों पर रास्ते टूट गए हैं।  जिले में 15 दिन के भीतर सिपाही समेत नौ लोगों की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
4
Moradabad Flood: Nine people died due to drowning, water level of Ramganga and Gagan rivers has decreased
मुरादाबाद में बाढ़ के बीच निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा नदी में आई बाढ़ से वीकनपुर पुल के दोनों तरफ के एप्रोच रोड कटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गांव की ओर नदी का बहाव तेज होने से लोग खौफ में हैं। गांव के लोगों का कहना है कि रामगंगा नदी का पानी गांव से करीब 100 मीटर दूर है। गांव के अरविंद, चन्द्रप्रकाश, सुनील, सुमित, अशोक, कमल और दौलत का कहना है कि खलील के चार बीघे टीलेनुआ खेत में आम का बाग है।



नदी की धार वहां बह रही है। नदी करीब पौने तीन बीघा खेत काट चुकी है। यदि बचा हिस्सा कट गया तो पानी गांव में घुस जाएगा।  गांव में कटान होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने  जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया है लेकिन किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। 

Trending Videos
Moradabad Flood: Nine people died due to drowning, water level of Ramganga and Gagan rivers has decreased
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा विहार और भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव
मुरादाबाद में महज दस मिनट की बारिश में ही शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, लाइनपार, प्रभात मार्केट, लाजपतनगर, करुला और भोलानाथ कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Flood: Nine people died due to drowning, water level of Ramganga and Gagan rivers has decreased
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

रविवार की दोपहर हुई बारिश के बाद शहर के करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। कोर्ट रोड स्थित पशुओं के अस्पताल के पास सड़क तालाब में तब्दील नजर आई। रामगंगा विहार के कई क्षेत्र में लोगों के घरों और दुकानों के अंदर पानी घुस गया। परेशान लोग व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते नजर आए।

Moradabad Flood: Nine people died due to drowning, water level of Ramganga and Gagan rivers has decreased
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

लाजपतनगर के कुणाल ठाकुर, सतीष गोयल, अनुज आर्य आदि ने कहा कि नाले की साफ-सफाई ठीक तरीके से हुई होती तो कुछ ही देर की बारिश में सड़कों पर पानी नहीं भरता। सबसे ज्यादा समस्या भोलानाथ कॉलोनी में रही। जहां भीषण जलभराव हुआ और लोग घरों में कैद हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव कम हुआ तो लोगों ने साफ-सफाई खुद ही कराई थी लेकिन अब फिर से बारिश का पानी भर गया है तो सांप व कीड़े-मकोड़े आने का खतरा फिर से बढ़ गया है।

4 - 4
विज्ञापन
Moradabad Flood: Nine people died due to drowning, water level of Ramganga and Gagan rivers has decreased
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

यहां के रहने वाले प्रवीण निगम ने कहा कि निगम ने अवैध कॉलोनी बताकर अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए हैं। लेकिन यह समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। बारिश का पानी रामगंगा विहार में स्थित वीआईपी कॉलोनी में भी सड़कों पर भर गया। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों का घर है। यहां कॉलोनी में जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। लाइनपार के मंडी, विकास नगर, ढक्का की पुलिया, कुंदनपुर जैसे इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed