{"_id":"68a1970e4094195aea042308","slug":"krishna-janmashtami-locks-were-broken-when-murli-wale-born-30-pictures-of-joy-and-enthusiasm-in-moradabad-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: टूट गए जेल के ताले...जब जन्मे मुरली वाले, मुरादाबाद में उल्लास और उमंग की तीस तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami: टूट गए जेल के ताले...जब जन्मे मुरली वाले, मुरादाबाद में उल्लास और उमंग की तीस तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:19 PM IST
सार
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर देहात तक के कृष्ण मंदिरों में रात भर आयोजन हुए। पुलिस लाइन और पीएसी में भी आयोजन की धूम रही।
विज्ञापन
4
1 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। रात में जैसे ही ब्रज के नटखट कन्हाई ने जन्म लिया तो श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। शहर में हुए आयोजनों में टाफियां, खेल-खिलौने बच्चों में लुटाए गए। इसी दौरान घर-घर में भी भजन कीर्तन गाए गए। लाला के जन्म की खुशियां बांटकर प्रसादी ग्रहण की। घरों से लेकर मंदिरों तक दिनभर पूजा-पाठ का दौर चला।
Trending Videos
2 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने दिन में उपवास रखा और शाम को कीर्तन किया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों और झालरों से विहंगम तरीके से सजाया गया था। झांकियों के दर्शन के लिए शाम से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। रात के जैसे ही 12 बजते ही घड़ियाल और लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा। पंच द्रव्य से लाला का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आरती उतारकर, धूप दीप दिखाकर लाला की नजर उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घर से बनाकर लाई गई पंजीरी, माखन-मिश्री, मेवा, फल आदि से अपने कान्हा जी को भोग लगाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन गाकर भगवान का गुणगान किया। लड्डू गोपाल का जन्म होते ही चारों ओर खुशियां मनाई गईं।
4 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। मंदिरों में रासलीला और बाल लीला के मंचन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लोगों ने भगवान के अलौकिक श्रृंगार और मंदिरों की सजावट की भव्यता को सेल्फी के रूप में अपने मोबाइलों में कैद किया।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 30
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
लड्डू गोपाल को लगाया माखन का भोग
श्री महाकालेश्वर धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण के जन्म के प्रसंग का वर्णन किया गया। इसके बाद लड्डू गोपाल का अभिषेक कर उन्हें माखन का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और बधाई गायी। इस दौरान ओमसंस परिवार व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।