{"_id":"68a0abc82a5f60e94f0e39e4","slug":"bjp-booth-president-rinku-singh-murdered-by-his-cousin-brother-by-poisoning-him-in-moradabad-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा: ममरे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध, पति ने शराब में जहर देकर पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा: ममरे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध, पति ने शराब में जहर देकर पिलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:33 PM IST
सार
अरुण ने पुलिस को बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच संबंध थे। रिंकू उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आकर पत्नी से बातचीत करता था। इसकी भनक अरुण चल गई थी। उसने अपनी पत्नी की पिटाई की और रिंकू से बातचीत करने के लिए रोका लेकिन दोनों मान नहीं रहे थे।
विज्ञापन
4
1 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह की हत्या उनके ही ममेरे भाई अरुण ने शराब में जहर (बर्तन चमकाने वाला केमिकल) मिला पिलाकर की थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी अरुण को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
Trending Videos
2 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
साजिश रचकर दिया हत्याकांड को अंजाम
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि रिंकू सिंह के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसकी भनक लगने पर उसने साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक अगस्त की शाम खाना खाने के बाद रिंकू सिंह गांव में घूमने चले गए। उन्होंने अपना मोबाइल घर में ही चार्जिंग पर लगा छोड़ दिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आए थे। अगले दिन सुबह रिंकू सिंह का शव गांव में सरकारी अस्पताल के गेट के पास मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल कॉल डिटेल से पकड़ा गया हत्यारा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। रिंकू सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। जिससे पता चला कि अंतिम कॉल उनके ही गांव में रहने वाले मेरे भाई अरुण की थी। पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।
4 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू के थे अरुण की पत्नी से संबंध
अरुण ने पुलिस को बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच संबंध थे। रिंकू उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आकर पत्नी से बातचीत करता था। इसकी भनक अरुण चल गई थी। उसने अपनी पत्नी की पिटाई की और रिंकू से बातचीत करने के लिए रोका लेकिन दोनों मान नहीं रहे थे। तब उसने साजिश रची और फैक्टरी से शीशी में केमिकल ले आया।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
गिलास में केमिकल और शराब मिलाकर पिला दिया
घटना वाली रात उसने रिंकू को शराब पिलाने के बहाने अस्पताल के पास बुला लिया था। यहां उसने गिलास में केमिकल मिलाई और शराब डाल कर रिंकू को पिला दी थी। कुछ ही देर बाद रिंकू की मौत हो गई थी। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।