{"_id":"689dd9f76f2c44fbdc017081","slug":"colors-of-patriotism-spread-in-moradabad-tricolor-in-hands-songs-on-lips-maa-tujhe-pranam-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में बिखरे देशभक्ति के रंग: हाथों में तिरंगा...होठों पर तराने, शहरवासी बोले- मां तुझे प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में बिखरे देशभक्ति के रंग: हाथों में तिरंगा...होठों पर तराने, शहरवासी बोले- मां तुझे प्रणाम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:14 PM IST
सार
मुरादाबाद में देशभक्ति से लबरेज हर व्यक्ति और हर तरफ जयकारों की गूंज के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। अमर उजाला एवं स्कॉलर्स डेन द्वारा आयोजित रैली पंचायत भवन से शुरू हुई। जहां से भी रैली गुजरी, जोश में डूबे युवा जुड़ते गए और कारवां बनता गया।
विज्ञापन
1 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में हाथों में तिरंगा, होठों पर तराने, देशभक्ति से लबरेज हर व्यक्ति और हर तरफ जयकारों की गूंज... तिरंगा रैली का माहौल कुछ ऐसा ही था। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत पंचायत भवन से शुरू हुई रैली जहां से भी गुजरी, जोश में डूबे युवा जुड़ते गए और कारवां बनता गया।
Trending Videos
2 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
सोनकपुर स्टेडियम तक राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल सराबोर रहा। रास्ते में रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देशभक्ति के तराने लोगों में जोश भरते रहे। मां तुझे प्रणाम की शृंखला के तहत आयोजित इस रैली का आगाज डीएम अनुज सिंह ने तिरंगा फहराकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग में मेयर विनोद अग्रवाल, नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट की संस्थापिका अल्पना रितेश गुप्ता ने रैली में पहुंचकर लोगों में ऊर्जा का संचार किया। सबसे आगे बैंड के सदस्य चल रहे थे। देशभक्ति की धुन और गीतों से समां बांध दिया। रैली एकता द्वार, कमिश्नर कार्यालय, आंबेडकर पार्क, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज रोड, सिविल डिफेंस चौराहा होते हुए पीएसी पर पहुंची।
4 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
वहां से किला तिराहा होते हुए रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में रैली का भव्य समापन हुआ। इस दौरान राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव गौरव कश्यप, वर्क संस्था से अब्दुल मन्नान, योगाचार्य महेंद्र विश्नोई सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, बसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सागर, मेजर डॉ. मीनू मेहरोत्रा, नीतू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
यह रहे मौजूद
स्कॉलर्स डेन के एमडी विवेक ठाकुर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला, डीएमआर ग्रुप के निदेशक डॉ. मंजेश राठी, लोहिया वर्ल्डस्पेस के बिजनेस हेड हरकेश त्रिपाठी, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट से शुभम सक्सेना, यस सोसाइटी से पुनीत आर्य, गगन दुग्गल, अनिल जैन, श्री बालाजी ऑटो व्हील्स से दीपक चहल, नितिन राज, सीएस हिमांशु मेहरा, आकांक्षा विद्यापीठ से प्रत्यूष यादव, टेंप्टेशंस से करणवीर सिंह, ग्रेस फर्नीचर से राजेश भारतीय, विजय मदान, खालिद, पोनी सहगल, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, अरुण गौड़, नवीन अरोड़ा, रॉबिन अग्रवाल, मुनीश कुमार, गौरव शर्मा, संजय सैनी, आदित्य आदि।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।