सब्सक्राइब करें

वाराणसी: ट्रेनिंग पूरी कर पुलिस का हिस्सा बनीं 336 महिला रिक्रूट, तस्वीरें में देखें गजब का उत्साह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jan 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
336 women recruits became part of up police passing out parade varanasi see enthusiasm in photos
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पुलिस लाइन स्थित कमिश्नरेट मैदान में बुधवार सुबह दीक्षांत परेड समारोह में पांच जनपदों की 336 महिला आरक्षियों ने देश सेवा के लिए कर्तव्य मार्ग पर चलने की शपथ ली। वाराणसी से 101, सोनभद्र से 51, जौनपुर से 97, उन्नाव से 29, मिर्जापुर से 58 महिला आरक्षी दीक्षांत परेड में शामिल हुईं। महिला आरक्षियों की छह महीने की ट्रेनिंग 28 जून 2021 से चल रही थी। जो बुधवार को समाप्त हुई।

मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजकुमार ने परेड की सलामी ली और महिला आरक्षियों को संविधान की रक्षा, अच्छा व्यवहार, कानून का पालन करने सहित अन्य शपथ दिलाई। उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आरक्षियों को भी सम्मानित किया।

आठ पुरस्कार इंडोर सब्जेक्ट में, 10 पुरस्कार आउटडोर सब्जेक्ट में, एक पुरस्कार इंटरव्यू में, एक पुरस्कार सभी महिला आरक्षियों में अव्वल रहने पर और तीन पुरस्कार परेड कमांडर को दिया गया। प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। परेड कमांडर नीतू सिंह, अंजली मिश्रा और मधु द्विवेदी रही। 

Trending Videos
336 women recruits became part of up police passing out parade varanasi see enthusiasm in photos
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला
सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली आरक्षी नीतू सिंह रही। पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अंतर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन विषय में पुरस्कार पाने वाली महिला आरक्षियों में प्रथम सुमन सविता, द्वितीय अलोप रानी, तृतीय प्रतिमा कुमारी, चतुर्थ मायारानी, पंचम दुर्गावती और छठवें पर ममता, सातवें पर मालाराव व आठवें पर अर्चना वर्मा रहीं। बाह्य प्रशिक्षण में क्रमश: श्रद्धा पटेल, दीक्षा शर्मा, पिंकी देवी, साक्षी तिवारी, मोनू यादव, अर्चना वर्मा, शैलजा, महिमा तिवारी, महिमा उपाध्याय ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
336 women recruits became part of up police passing out parade varanasi see enthusiasm in photos
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर के रहने वाले कमलेश ने जब अपनी बेटी कुमारी चांदनी और भतीजी कुमारी अंकिता को पुलिस की वर्दी में परेड करते देखा तो वह भावुक हो गए। बताया कि यह गर्व की बात है कि मेरे घर की दो बेटियां पुलिस विभाग का हिस्सा बनीं हैं।
336 women recruits became part of up police passing out parade varanasi see enthusiasm in photos
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के रहने वाले होमगार्ड रामकिशोर शर्मा, गुलबख्सगंज थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटी आकृति शर्मा ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार रात ही वाराणसी आए थे। ताकि अपनी बेटी को वर्दी में परेड करते देख सकें। 
विज्ञापन
336 women recruits became part of up police passing out parade varanasi see enthusiasm in photos
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी रहने वाले सुखबीर दो दिन पहले से ही वाराणसी पहुंचे थे। सुखबीर ने बताया कि बेटी कुमारी खुशबू इस दिन के लिए वर्षों से मेहनत कर रही थी। जिसकी वजह से बेटी आज इस मुकाम पर पहुंची है। मां सुमन ने बताया कि बेटी ने परिवार का मान बढ़ाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed