सब्सक्राइब करें

Corona Vaccination for Child: वाराणसी में टीकाकरण के लिए किशोरों का जोश हाई, तस्वीरों में देखें वैक्सीन केंद्रों का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jan 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination for Child age 15 to 18 years varanasi Teenagers enthusiasm high for covid vaccine see photos
15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खिलाफ आज से देश में एक बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। 15 से 18 साल के किशोरों को आज से कोरोना टीका लगाया जा रहा है।  वाराणसी समेत आसपास के जिलों में खुद को सुरक्षा कवच देने के लिए किशोरों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वाराणसी जिले में 529 वैक्सीनेशन सेंटर हैं जहां 78 केंद्रों पर किशोर और वयस्क अलग-अलग कतार में कोवैक्सीन की डोज ले रहे हैं। सभी को टीका लगवाने की जल्दी है।

दिन बढ़ने के साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों की कतार लंबी होती जा रही है। काशी विद्यापीठ,  सिगरा स्टेडियम, चोलापुर सीएचसी, रोहनिया सीएचसी, बड़ागांव सीएचसी पर समेत अन्य केंद्रों पर भी  टीकाकरण के लिए किशोरों का आना अनवरत जारी है।

सेहत की निगरानी के लिए किशोरों को केंद्र पर आधे घंटे तक रोककर उनको आवश्यक दिशा निर्देश भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा है। किशोरों के टीकाकरण के लिए शनिवार रात आठ बजे से ही कोविन पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि ऑन द स्पॉट बुकिंग कराकर भी किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। 

Trending Videos
Corona Vaccination for Child age 15 to 18 years varanasi Teenagers enthusiasm high for covid vaccine see photos
15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
टीकाकरण केंद्रों पर भी दिन चढ़ने के साथ किशोर वैक्सीनेशन के लिए स्वयं या अपने परिजनों के साथ केंद्रों का रूख कर रहे हैं। इसके साथ ही दिन चढ़ने पर कोरोना का टीका लगवाने वालों की संख्या केंद्रों पर बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccination for Child age 15 to 18 years varanasi Teenagers enthusiasm high for covid vaccine see photos
15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी हाथी बाजार में टीका लगवाने के बाद निधि जैन (17) कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए टीका लगवाना जरूरी था।  सोनम जैन (17)  ने कहा कि टीवी पर संक्रमण काल की स्थिति को देखते हुए जीवन सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाने का निर्णय लिया। प्रिंस मिश्रा (17) घरवालों ने कहा और अपने को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण करवाया। जरा भी घबराहट नही हुई।
Corona Vaccination for Child age 15 to 18 years varanasi Teenagers enthusiasm high for covid vaccine see photos
15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
बरेका के कर्मचारी क्लब में 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण  का उदघाटन महाप्रबंधक अंजली गोयल ने किया।
विज्ञापन
Corona Vaccination for Child age 15 to 18 years varanasi Teenagers enthusiasm high for covid vaccine see photos
15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
बरेका में 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों वैक्सीन के लिए अलग ही काउंटर बनाया गया। जहां बच्चों को विशेष निगरानी में भी रखा गया। बरेका में 100 किशोरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed