फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाला से पहले दूल्हे के मोबाइल पर आया संदेश, उड़ गए होश और टूट गई शादी

Fri, 02 Jun 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 02 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ballia groom send message to bride mobile, the lost conscious and broken marriage
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बलिया में बुधवार रात मऊ के एक गांव से बारात आई थी। शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही थी कि अचानक जयमाल से पहले दूल्हे के मोबाइल पर एक ऐसा संदेश आया कि उसके होश उड़ गए और शादी टूट गई।

Ballia groom send message to bride mobile, the lost conscious and broken marriage
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बलिया के कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। हर तरफ शादी की धूमधाम थी। बारातियों का स्वागत कर चल रहा था। नाश्ते के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी कि तभी अचानक दूल्हे के मोबाइल एक मैसेज आता है। इस मैसेज को देखकर दूल्हे के होश उड़ गए।

Ballia groom send message to bride mobile, the lost conscious and broken marriage
Daring Dulhan

यह मैसेज किसी और का नहीं बल्कि दूल्हन का था। इस मैसेज को पढ़कर दूल्हा घबरा गया। उसने तुरंत अपने भाई और पिता को मैसेज दिखाया। दूल्हन के मैसेज में लिखा था कि जिस लड़की से तुम शादी कर रहे हो, वह लेखपाल है और उसकी कोर्ट में शादी हो चुकी है। यह बात जंगल में आग लगने की तरह चारों तरफ फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia groom send message to bride mobile, the lost conscious and broken marriage
Looteri Dulhan

इसके बाद लड़की के पिता ने अपनी पुत्री से पूछताछ की। लड़की ने अपने पिता को बताया कि बगल गांव के लड़के साथ उसने कोर्ट में शादी की है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घराती व बाराती दोनों के साथ पंचायत की। इस पर शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन
Ballia groom send message to bride mobile, the lost conscious and broken marriage
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरी ओर बेटी के इस कृत्य से पिता बेहद आहत हुआ। इसके बाद पिता के आदेश पर लड़की उनका आशीर्वाद लेकर घर से चली गई। ग्रामीणों की माने तो लड़की कुछ माह पूर्व लेखपाल के पद पर चयनित हुई थी और माधोपुर गांव के लड़के के साथ उसने कोर्ट में शादी कर लिया था। लेकिन इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता और भाई को नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed