फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के स्वागत भाषण के दौरान सीएम योगी की लड़खड़ाई जुबान, जानिए..

Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
CM yogi slip of tongue when he welcome PM modi at bhu
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचयू के एंफीथिएयर मैदान में मंगलवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।  स्वागत भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ की जुबान अचानक लड़खड़ा गई। हालांकि अगले ही पल उन्हें इसका अहसास हुआ और उन्होंने  अपनी गलती सुधारी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
CM yogi slip of tongue when he welcome PM modi at bhu
varanasi - फोटो : amar ujala
सीएम ने पीएम को अंगवस्त्रम और बनारस के काष्ठ कला की प्रतीक रामभक्त हनुमान की प्रतिमा भेंट की।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी, उत्तर प्रदेश और देश विकास की नई ऊंचाइयों पर है। पीएम एक बार फिर काशी के विकास की योजनाएं लेकर आए हैं। सीएम ने कहा कि पीएम का काशी से भावनात्मक रिश्ता है। भौतिक विकास और आधुनिक सुविधाओं से लैस काशी नित नए आयाम छू रही है। 
 
CM yogi slip of tongue when he welcome PM modi at bhu
cm yogi - फोटो : amar ujala
आईपीडीएस योजना के तहत तारों के जंजाल को भूमिगत करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य था। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत डेढ़ वर्ष के भीतर 72 हजार मजरों का विद्युतीकरण किया। 52 लाख परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi slip of tongue when he welcome PM modi at bhu
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र खोला जा रहा है। युवाओं के अलावा, एससी, एसटी, महिलाओं के स्टैंड अप के लिए अटल इक्यूबेशन सेंटर खोला जा रहा है। पहले आंखों की बीमारी के इलाज की बात होती थी तो लोग शंकर नेत्रालय का नाम लेते थे। बीएचयू के नेत्र संस्थान को क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। पीएम का न्यू इंडिया का संकल्प साकार हो रहा है। 
विज्ञापन
CM yogi slip of tongue when he welcome PM modi at bhu
varanasi - फोटो : अमर उजाला

स्वागत भाषण के दौरान सीएम योगी पंडित महामना मदन मोहन मालवीय की जगह झटके में पंडित दीनदयाल बोल गए। अचानक हुई गलती का अहसास कर योगी ने तत्काल अपने आप को संभाला और पंडित दीनदयाल की जगह तत्काल पंडित महामना मदन मोहन मालवीय शब्द बोला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed