फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में अभी और सताएगी शीतलहर, अबतक दर्जन भर लोगों की मौत

Fri, 30 Dec 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Dec 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
cold front in varanasi to be continued, till today one dozen people died
शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की दूसरी शाखा सक्रिय होने के बाद पूर्वांचल में तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरने लगे। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार कोल्ड फ्रंट के काशी से पास होने तक शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

cold front in varanasi to be continued, till today one dozen people died
तापमान में गिरावट जारी रहेगी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

cold front in varanasi to be continued, till today one dozen people died
तापमान में गिरावट जारी रहेगी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकली। शुक्रवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बर्फीली हवाओं के असर से तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold front in varanasi to be continued, till today one dozen people died
अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया - फोटो : अमर उजाला

ठंड के कारण पूरे पूर्वांचल में अबतक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को वाराणसी, भदोही, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे से रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा।

विज्ञापन
cold front in varanasi to be continued, till today one dozen people died
तापमान में गिरावट जारी रहेगी - फोटो : अमर उजाला

कोहरे और कड़ाके की ठंड में प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता से गरीबों और निराश्रितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है तो बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed