{"_id":"5942b68b4f1c1b15498b45c3","slug":"bhadohi-bride-absconding-after-marriage-barat-return","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात जन्मों तक साथ रहने का वादा कर दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं शादी के बाद दूल्हे और दुल्हन का रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ जाता है लेकिन भदोही से इलाहाबाद गई बारात के साथ ऐसा नहीं हुआ। यहां शादी के बाद दुल्हन फरार हो गई। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी कहानी...
2 of 6
marriage
भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव से 12 जून को इलाहाबाद जिले के एक गांव में बारात गई थी। दुल्हन के घर बारात का जोरदार स्वागत हुआ। जनवास में बारातियों को मिठाइयां और शर्बत दिया गया। ससुराल में इस स्वागत से दूल्हा भी अभिभूत नजर आया।
Trending Videos
3 of 6
marriage
द्वारचार रस्म पूरी करने के बाद बारातियों को भोजन कराया गया। बेहतरीन पकवान खाकर बाराती भी गदगद हो गए। इसके बाद शादी की रस्म शुरु हुई। दुल्हा-दूल्हन ने विवाह मंडप में सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। पंडित जी ने दोनों को आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो पिक
शादी के बाद सुबह विदाई होने से पूर्व दुल्हन ने दूल्हे पर एक गंभीर आरोप लगा दिया जिससे सब सकते में आ गए। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा मंदबुद्िध है, इसलिए वह ससुराल नहीं जाएगी। दुल्हन के इस सनसनीखेज आरोप के बाद परिवार में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
marriage logo
परिवार के लोग दुल्हन को मनाने में लग गए। इस बीच मौका पाकर लड़की फरार हो गई। बारातियों को वहां के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लड़की का किसी लड़के से पहले से ही अफेयर चल रहा था। इसलिए लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।