सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on family after entering home, threatening to kill

Meerut News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, जान से मारने की धमकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Attack on family after entering home, threatening to kill
विज्ञापन
- हमलावर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद, प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार में सात हमलावरों ने युवक संदीप गोस्वामी व उसके परिवार पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पीड़ित ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जागृति विहार निवासी संदीप गोस्वामी ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 10 मई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर पुत्र के साथ मौजूद थे। इसी बीच प्रशांत गिरि, राहुल गिरि पुत्रगण सुनील गिरि, मोहम्मद और चार अज्ञात युवक जबरन घर में घुस आए थे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी थी। पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया था । आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की थी। वहीं घर के अंदर से लेकर सड़क तक जमकर उत्पात मचाया। आरोपी मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed