{"_id":"698a28ef6114cdebd80f0ab9","slug":"dal-mandi-biggest-operation-21-buildings-demolished-protesters-set-fire-to-tin-sheds-by-dousing-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दालमंडी: सबसे बड़ी कार्रवाई...21 भवन तोड़े गए, विरोध में टिन शेड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी: सबसे बड़ी कार्रवाई...21 भवन तोड़े गए, विरोध में टिन शेड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग; छह हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:06 AM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दाैरान व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने दालमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 8
व्यापारी को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Dalmandi Varanasi: दालमंडी में सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए 21 भवनों को बुलडोजर से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जब टीम पांचवें भवन संख्या सीके 40/71 को ध्वस्त करने पहुंची तो मकान की खिड़की से भवन स्वामी रहमत अली बोतल में भरा पेट्रोल नीचे टिन शेड पर छिड़कने लगा। पेट्रोल गली में खड़ी पुलिस टीम और अफसरों पर भी पड़ा। उसने पेट्रोल में आग लगा दी, जिससे टिन शेड पर तेज आग जलने लगी। बाजार में भगदड़ मच गई। रहमत आग लगाकर भाग गया।
Trending Videos
2 of 8
दुकान की छत पर लगाई आग।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची बाइक एंबुलेंस ने आग बुझाई। पुलिस ने वहां से उसके भाई नौशाद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद विरोध कर रहे दालमंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष फारुक समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
ध्वस्तीकरण के दाैरान दालमंडी में घुप्प अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे चौक थाने से एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी फोर्स के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। उनके साथ प्रशासन के अधिकारी और पीडब्ल्यूडी की टीम भी थी। टीम ने नगर निगम के चिह्नित भवनों को तोड़ना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध जताया और दावा किया कि भवन जर्जर नहीं हैं। कुछ लोगों ने 10 दिन की मोहलत मांगी, जिसे टीम ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जर्जर भवन की नोटिस एक सप्ताह पहले ही चस्पा कर दी गई थी।
4 of 8
दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
टीम की कार्रवाई जारी रही। चार मकान तोड़ने के बाद जैसे ही पांचवें मकान पर मजदूरों ने टिन शेड हटाना शुरू किया, छत की खिड़की से भवन स्वामी रहमत हाथ में कागज लेकर चिल्लाने लगा कि उसके पास कोर्ट का आदेश है और उसका मकान जर्जर नहीं है। टीम ने अनाउंस कर छत से हटने को कहा, लेकिन वह चिल्लाता रहा और हाथ में पकड़ी बोतल से नीचे टिन शेड और गली में पेट्रोल फेंकने लगा। इससे पहले कि पुलिस फोर्स, अधिकारी, मजदूर या वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने आग लगा दी और भाग गया। आग की तेज लपटें देख लोग भागने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
दालमंडी में सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दमकल को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू की गई। शाम करीब पांच बजे तक कार्रवाई जारी रही। अब मंगलवार से भवनों का मलबा हटाने का काम किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान दालमंडी आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी और आग की घटना के बाद लोगों का आवागमन रोक दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।