{"_id":"5ba249bc867a557ea52f2e97","slug":"everyone-is-asking-to-school-student-about-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिन बच्चों से मिले प्रधानमंत्री, उन्होंने कहा- हर कोई पूछ रहा पीएम की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन बच्चों से मिले प्रधानमंत्री, उन्होंने कहा- हर कोई पूछ रहा पीएम की बात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ संवाद करते पीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया था। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। इसके अलावा उनके साथ मस्ती भी की। सबसे खास बात तो यह है कि जब से बच्चे प्रधानमंत्री से मिले तब से रह कोई उनसे पीएम की बात पूछ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
बनारस के रोहनिया क्षेत्र के नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लास के बाद दूसरे दिन बच्चों ने छुट्टी मनाई लेकिन कुछ बच्चे अपने परिजनों के साथ विद्यालय आए जरूर पर वह पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि रिटर्न गिफ्ट के लिए स्कूल पहुंचे थे।
varanasi
- फोटो : amar ujala
नरउर प्राथमिक विद्यालय पर पीएम से मिलने वाले बच्चों का प्राथमिक विद्यालय मोहनसराय पर जोरदार स्वागत हुआ। इनमें रूम टू रीड संस्था के द्वारा चयनित बच्चे अंश पांडेय, वनिता, नैंसी भारती, बेबी भारती, राज श्रीवास्तव सहित 25 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
सभी शिक्षक व प्रधानाध्यापिका ने उत्साह के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया गया। मिठाई खिलाकर उपहार में प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए स्कूल बैग को दिया गया। नरउर स्कूल में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली बच्ची के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई जगतपुर की रहने वाली छात्रा वैष्णवी और श्वेता विश्वकर्मा से मिलकर उनसे पीएम से मिलने के बारे में पूछते देखे गए। राजातालाब के राम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा आशीष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। रिश्तेदारों ने उसे बधाई दी।