फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी के 8 ब्लॉकों पर 'किसान संवाद कार्यक्रम' में अन्नदाताओं ने पीएम मोदी को सुना, इस किसान के मोबाइल पर आया सम्मान निधि का मैसेज  

Fri, 25 Dec 2020 01:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 25 Dec 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
farmers listening to PM Modi in 'Kisan Samvad program' on 8 blocks of Varanasi
वीडियो कांफ्रेंसिंग पर संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जाने वाले 'किसान संवाद कार्यक्रम' जिले के आठ ब्लाक के साथ रोहनिया के जगतपुर इंटर कालेज व पहड़िया मंडी में आयोजित किए गए।



कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है। चोलापुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि की धनराशि बैंक खाते में आने का पहला मैसेज कटारी ग्राम के किसान कमलेश सिंह के मोबाइल पर आया। 

 

farmers listening to PM Modi in 'Kisan Samvad program' on 8 blocks of Varanasi
रोहनिया में कार्यक्रम को संबोधित करते नगर विकास मंत्री - फोटो : अमर उजाला।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने आगे कहा कि  कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने बजट आंवटन में महत्वपूर्ण ढंग से वृद्धि की है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के 21933 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2020-21 में छह गुना यानी 134399 करोड़ रुपये का बजट दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों के खातों में 95979 करोड़ रुपये भेजे गए।

farmers listening to PM Modi in 'Kisan Samvad program' on 8 blocks of Varanasi
कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनते डीएम कौशलराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला।
नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम व झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी विचार विमर्श के बाद संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी रूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए हैं, बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers listening to PM Modi in 'Kisan Samvad program' on 8 blocks of Varanasi
सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला।

पहड़िया मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को बरगलाने की कोशिश में जुटा है जबकि सच यह है कि एमएसपी मूल्य मिलता रहा है, मिलता रहेगा। किसान अब अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। 

विज्ञापन
farmers listening to PM Modi in 'Kisan Samvad program' on 8 blocks of Varanasi
पहाड़िया मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसान। - फोटो : अमर उजाला।

मोदी सरकार ने किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटल उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल एग्री स्टैक योजना लागू की है। जिसके अंतर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

काशी विद्यापीठ ब्लाक पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, बड़ागांव ब्लाक पर विधायक अवधेश सिंह, पिंडरा ब्लाक पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सेवापुरी ब्लाक पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed