फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: मिसेज इंडिया अर्थ रह चुकी श्वेता चौधरी पर पैसे हड़पने का आरोप, व्यापारी ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 28 Jan 2022 06:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against Mrs India Earth 2017 shweta Chaudhary accused of grabbing money from carpet trader in varanasi
श्वेता चौधरी। - फोटो : Instagram

मिसेज इंडिया अर्थ-2017 और स्वच्छ भारत की अंबेस्डर श्वेता चौधरी पर वाराणसी के मंडुवाडीह थाने में एक व्यापारी ने बकाया पैसे नहीं देने और विश्वास का आपराधिक हनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी के अनुसार, 15 लाख 73 हजार रुपये श्वेता चौधरी और उसके पति पर कालीन और साड़ी का बकाया है। व्यापारी की तहरीर के अधार पर वरुणा जोन के मंडुवाडीह थाने में श्वेता चौधरी और उसके पति अमित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कमिश्नरेट पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस की एक टीम भी मुंबई भेजने के लिए गठित की है।



पुलिस के अनुसार, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की मीरा नगर कालोनी के चित्रगुप्त रेजीडेंसी निवासी राजीव वर्मा का साड़ी कारोबार है। वह मुंबई भी अक्सर आते-जाते रहते हैं। उनकी बेटी भी मुंबई में रहती है।

FIR registered against Mrs India Earth 2017 shweta Chaudhary accused of grabbing money from carpet trader in varanasi

व्यापारी राजीव के अनुसार वेस्ट मुंबई के स्पेस मलाड स्थित रूस्तममजी एलेंजा माइंड निवासी श्वेता चौधरी से पुराना व्यापारिक और घरेलू संबंध था। आरोप है कि उसी का फायदा उठाकर श्वेता ने अपने पति अमित चौधरी के लिए दो साल पूर्व दो लाख 81 हजार रुपये उधार लिए थे। यह रकम उनके एसएस इन्वेस्टमेंट के बैंक खाते में दी गई थी।

FIR registered against Mrs India Earth 2017 shweta Chaudhary accused of grabbing money from carpet trader in varanasi

इसके बाद श्वेता और अमित चौधरी के कहने पर भदोही के कालीन कारोबारी के यहां से 9 लाख 77 हजार 508 रुपये की कालीन भी कुरियर के माध्यम से उनके मुंबई के पते पर भिजवाई। इसके साथ ही तीन लाख 15 हजार की साड़ी भी भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR registered against Mrs India Earth 2017 shweta Chaudhary accused of grabbing money from carpet trader in varanasi

आरोप है कि इसके बाद बकाया भुगतान और उधार दी हुई रकम का तगादा शुरू किया तो पहले आजकल कहते हुए टरकाते रहे, बाद में पैसे देने से ही दोनों मुकर गए। इसके बाद दोनों ने फोन पर गुस्से में गाली गलौज करते हुए कहा कि अब तुम्हारा पैसा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
FIR registered against Mrs India Earth 2017 shweta Chaudhary accused of grabbing money from carpet trader in varanasi

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष और मुकदमे के विवेचना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच को एक टीम जल्द ही मुंबई भी भेजी जाएगी। उन दोनों आरोपियों से मोबाइल पर बातचीत भी नहीं हो पा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed