Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Republic Day 2022: Nurse hoists flag in Varanasi Commissionerate Buildings decorated Rudraksh convention center painted in tricolor in Varanasi
{"_id":"61f10407a19b441e1b27160a","slug":"republic-day-2022-nurse-hoists-flag-in-varanasi-commissionerate-buildings-decorated-rudraksh-convention-center-painted-in-tricolor-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2022: वाराणसी कमिश्नरी में नर्स ने फहराया झंडा, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तिरंगे के रंग मे रंगा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस 2022: वाराणसी कमिश्नरी में नर्स ने फहराया झंडा, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तिरंगे के रंग मे रंगा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कमिश्नरी में गणतंत्र दिवस पर नर्स ने किया ध्वजारोहण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस पर काशी में एक अलग ही उमंग और जोश दिख रहा है। बच्चे, युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। हाथों में लेकर उनमें अलग ही जोश और उत्साह दिख रहा है। वाराणसी पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में झंडा फहराया गया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों को आकर्षक विद्युत झालरों और लाइटों से सजाया गया। देर शाम तक कार्यालयों और अन्य स्थानों पर झंडारोहण को लेकर तैयारियां चली। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, कैंट रेलवे स्टेशन, लहरतारा स्थित डीआरएम भवन, बनारस स्टेशन, बरेका और बीएचयू गेट स्थित मालवीय चौराहे को तिरंगे विद्युत झालरों से सजाया गया। वहीं गंगा घाट किनारे कुछ होटलों और रेस्टोरेंट की भी सजावट देखते बनी। बुधवार सुबह सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण किया जाएगा।
73वें गणतंत्र दिवस पर सुबह पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त और बीएचयू के एमपी थिएटर मैदान में कुलपति ने झंडारोहण किया। वहीं काशी विद्यापीठ व संपूर्णानंद के प्रशासनिक भवन में कुलपति ने झंडारोहण किया।
3 of 5
कलेक्ट्रेट में शपथ दिलवाते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वॉरियर रानी कुंवर ने किया कमिश्नरी पर झंडारोहण
कमिश्नरी पर झंडारोहण बुधवार सुबह कोरोना वॉरियर स्वास्थ्य कर्मी रानी कुंवर ने झंडारोहण किया। कोरोना से जंग में शहर के 50 हजार लोगों का टीकाकरण कर सुरक्षा कवच देने वाली रानी कुंवर को वीआईपी प्रोटोकाल के तहत उनके घर से कमिश्नरी कार्यालय लाया गया। वहीं, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
आयुक्त दीपक अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद से ही उनकी ओर से एक पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत हर साल समाज से कोई आम व्यक्ति झंडारोहण करता है। पिछले कुछ सालों में सफाई कर्मचारी, समाजसेवी या किसी अन्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों के हाथों झंडा फहराया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी स्कूलों में अभिभावक व शिक्षकों ने किया झंडारोहण
देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूलों में कोरोना के कारण इस बार शिक्षक व अभिभावकों ने मिलकर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।