{"_id":"5bb12453867a5501332a6d62","slug":"group-of-youth-attack-on-up-police-constable-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर सरेराह हमला, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर सरेराह हमला, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एपल कंपनी के मैनेजर की गोली मार कर की गई हत्या देश भर में सुर्खियों में हैं और प्रदेश की पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। इसी बीच रविवार की रात वाराणसी में शिवपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर यूपी पुलिस के तीन सिपाहियों पर सरेराह हमला बोल दिया गया। मौके पर मौजूद लोग चीखते रहे कि तीनों शिवपुर थाने के सिपाही हैं लेकिन हमलावरों ने उनकी एक ना सुनी।आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
यूपी-100
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुर थाने से चंद कदम की दूरी लालजी कुआं के समीप सरेराह झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने गए तीन सिपाहियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोग चीखते रहे कि तीनों शिवपुर थाने के सिपाही हैं लेकिन हमलावरों ने उनकी एक ना सुनी। स्थानीय लोगों के सहयोग से हमले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।
यूपी पुलिस
शिवपुर थाना अंतर्गत लालजी कुआं के समीप रविवार की रात पौने दस बजे के लगभग कादीपुर के पांच-छह युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बगैर वर्दी के सादे कपड़े पहने शिवपुर थाने के सिपाही राहुल सिंह, अजय सिंह और मनीष सिंह मौके से गुजरे तो झगड़ा देख दोनों पक्षों को शांत कराने लग गए। थाने से कुछ दूरी का ही मामला होने के कारण स्थानीय लोग भी तीनों सिपाहियों को भलीभांति पहचान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
इसी बीच झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों में से एक पक्ष के युवक सरेराह तीनों सिपाहियों से भिड़ कर उन पर हमला कर दिए और जमकर गालीगलौज किए। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
UP Police
हमले में तीनों सिपाहियों को चोट आई है और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं और अन्य की तलाश की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।