Varanasi News: आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर हर ओर गुरु कृपा की अमृतवर्षा हुई। मठ-मंदिरों, आश्रमों, संगीत घरानों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में गुरु का आशीष लेने देश के कोने-कोने से शिष्य और अनुयायी पहुंचे थे। पूरी काशी लघु भारत सरीखी नजर आ रही थी। सात समुंदर पार से भी लोगों ने यहां आकर गुरु बंदगी की और गुरु का आशीर्वाद पाकर धन्य हुए। शहर से लेकर गांव तक के आश्रम, मठ और मंदिरों में 12 लाख शिष्यों और अनुयायियों ने गुरु का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह पड़ाव, क्रीं-कुंड व संत मत अनुयायी आश्रम गड़वाघाट में जबरदस्त भीड़ रही।
गुरुपूर्णिमा की तस्वीरें: शिवधाम में बरसी गुरु की कृपा, गुरु चरणों में झुके 12 लाख शीश; काशी में उमड़ा हुजूम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:55 AM IST
सार
Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के मठों, मंदिरों और आश्रमों में करीब 12 लाख श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नवाया। देश-विदेश से पहुंचे शिष्यों और अनुयायियों ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गुरुओं ने अपने गुरु का पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। दिनभर आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन