फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: अग्निपथ पर छिड़े बवाल के बीच वाराणसी में जुमे की नमाज शांति से संपन्न, जमीन से आसमान तक होती रही निगरानी

Fri, 17 Jun 2022 03:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Jun 2022 03:05 PM IST
सार

प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा को देखते हुए इस जुमे को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही। अग्निपथ पर छिड़े बवाल के बीच  वाराणसी में जुमे की नमाज शांति से संपन्न हो गई। 
 

विज्ञापन
Gyanvapi masjid varanasi juma namaz done peacefully amid ruckus and violence Agneepath yojana see photos
वाराणसी में जुमे की नमाज शांति से संपन्न - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शुक्रवार सुबह से अग्निपथ योजना पर छिड़े बवाल के बीच जुमे की नमाज शांति से संपन्न हो गई। ज्ञानवापी परिसर समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। शहर से लेकर गांवों तक जमीन से आसमान तक चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी।



प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा को देखते हुए इस जुमे को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही पुलिस आयुक्त से लेकर दरोगा तक सड़कों पर फ्लैग मार्च करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते रहे। मुस्लिम संगठनों की अपील का असर साफ नजर आया और नमाजी सीमित संख्या में ही ज्ञानवापी परिसर में नमाज अदा करने पहुंचे।
करीब 350 नमाजियों ने ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।नमाजियों ने देश में खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी। इधर, अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण हर जगह विशेष सतर्कता बरती गई।

Gyanvapi masjid varanasi juma namaz done peacefully amid ruckus and violence Agneepath yojana see photos
ज्ञानवापी परिसर के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार को पिछली बार के मुकाबले कम नमाजी पहुंचे। पिछले जुमे पर नमाजियों की संख्या एक हजार से ज्यादा थी। ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी कमेटी और जमीयत उलमा-ए-उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) सहित अन्य संगठनों ने अपने पास के मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की थी। वाराणसी की मदनपुरा, जंगमबाड़ी और बंगाली टोला में नमाज के दौरान उस क्षेत्र के वरिष्ठ लोग भी पुलिस के साथ निगरानी करते रहे। 

Gyanvapi masjid varanasi juma namaz done peacefully amid ruckus and violence Agneepath yojana see photos
ज्ञानवापी परिसर के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के पहले से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिकांश नमाजी घर से ही वजू करके आए थे, हालांकि परिसर में भी वजू करने के लिए इंतजाम किया गया था। गेट नंबर चार के बाहर पिछले दिनों की तरह सुरक्षा व्यवस्था तो चाक चौबंद रही, लेकिन सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyanvapi masjid varanasi juma namaz done peacefully amid ruckus and violence Agneepath yojana see photos
लोहता मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर के गेट नंबर चार तक आने-जाने में किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं थी। जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। ज्ञानवापी परिसर से लेकर गेट नंबर चार तक सुरक्षा की व्यवस्था सख्त रही। नमाज के दौरान भी मीडिया को गेट नंबर चार तक जाने की अनुमति रही।

विज्ञापन
Gyanvapi masjid varanasi juma namaz done peacefully amid ruckus and violence Agneepath yojana see photos
बजरडीहा मस्जिद के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी प्रकरण और पिछले दो जुमे पर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट रही। खास करके मस्जिदों के बाहर पुलिस की भारी फोर्स तैनात रही। सोनारपुरा सहित अन्य इलाके में ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed