{"_id":"613a69c2f84baa2c0b07907c","slug":"hartalika-teej-2021-varanasi-festive-atmosphere-in-temples-and-ghats-of-kashi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का उत्सवी माहौल, मंदिर, घाटों व घरों में अखंड सुहाग के लिए आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का उत्सवी माहौल, मंदिर, घाटों व घरों में अखंड सुहाग के लिए आराधना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का उत्सवी माहौल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हरतालिका तीज पर गुरुवार को काशी में घरों से लेकर घाटों तक आस्था का उत्सवी माहौल देखते बना। सुबह से ही सजने संवरने में जुटीं महिलाएं। बांहों तक मेहंदी की छटा पर खनकती रंगबिरंगी चूड़ियां। माथे पर बिंदिया और सोलह शृंगार से निखरा रूप। बृहस्पतिवार को अखंड सुहाग, पतियों के दीर्घायु कामना में जहां विवाहिताओं ने व्रत रखा, वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए शिव पार्वती की आराधना की।
बुधवार की मध्यरात्रि से पहले कलेवा कर महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखकर शाम को नदी की चिकनी मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन किया। काशी समेत पूर्वांचल में सनातनी परंपरा का महिलाओं का यह लोकप्रिय व्रत है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
2 of 6
हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का उत्सवी माहौल
- फोटो : अमर उजाला
संध्या काल, मध्यरात्रि को पूजन कर शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की और कथा सुनी। कई घरों में शिव पार्वती के भजन और मंगल गाने के साथ तरह-तरह के पकवानों का भोग शिव-पार्वती को अर्पित किया गया। सुबह से व्रती महिलाओं ने केले के पत्ते से मंडप बनाया और उसमें शिव पार्वती की कच्ची मिट्टी से बनी मूर्ति को स्थापित कर उसका शृंगार किया। उन्हें दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का उत्सवी माहौल
- फोटो : अमर उजाला
तीज के अवसर पर शहर के मंदिरों में भी महिलाएं दर्शन पूजन के लिए पहुंची। भोजूबीर पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में महिलाओं ने तीज का पूजन किया। मंदिर के महंत राजू गिरी के आचार्यत्व में पूजन संपन्न हुआ।
4 of 6
हरतालिका तीज
- फोटो : अमर उजाला
कई घरों में शिव पार्वती के भजन और मंगल गान के साथ तरह-तरह के पकवानों का भोग शिव-पार्वती को अर्पित किया गया। सुबह से व्रती महिलाओं ने केले के पत्ते से मंडप बनाया और उसमें शिव पार्वती की कच्ची मिट्टी से बनी मूर्ती को स्थापित कर उसका शृंगार किया।
विज्ञापन
5 of 6
हरतालिका तीज
- फोटो : अमर उजाला
बिरदोपुर निवासी प्रिया ने अपनी देवरानी कविता संग हरतालिका तीज की पूजा घर पर ही उत्साह और उमंग से किया। प्रिया बताती हैं, पिछले साल तीज के पर्व मेें इस तरह का उल्लास नहीं था। इस बार हम दोनों ने एक पूजा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।