{"_id":"592d56fe4f1c1b5163bdc47b","slug":"icse-toppers-stroy-of-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ICSE की टॉपर श्रेया और सार्थक की कहानी उनकी जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ICSE की टॉपर श्रेया और सार्थक की कहानी उनकी जुबानी
Wed, 31 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 May 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
10वीं में सार्थक, 12वीं में श्रेया ने किया टॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड के परिणाम घोषित हुए जिसमें 10वीं में डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सार्थक कुमार गुप्ता ने जिले में टॉप किया। 12वीं में सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली की छात्रा श्रेया भुवालका ने बाजी मारी। लक्ष्य पाने की जिद और जुनून के कारण ही इन्होंने सफलता के आयाम गढ़े हैं। वाराणसी के ये दोनों टॉपर की कहानी और उनके सपने आगे की स्लाइड्स में ...
2 of 6
sarthak
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 10वीं में टॉप करने वाले सार्थक कुमार गुप्ता का सपना है कि वो आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करें। डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सार्थक का कहना है कि प्रशासनिक सेवा में जाकर ही वो समाज की बेहतर ढंग से मदद कर सकते हैं। आईएएस बनने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
3 of 6
sarthak
- फोटो : अमर उजाला
सार्थक ने कहा कि अगर कड़ी मेहनत करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदार प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। सार्थक के पिता संजय गुप्ता और मां पिंकी गुप्ता बेटे की सफलता पर गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shreya
- फोटो : अमर उजाला
12वीं की टॉपर सेंट जॉन्स मढ़ौली की छात्रा श्रेया भुवालिका भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। 12वीं में वो जिले में टॉप करेंगी, ऐसा सोचा तो नहीं था लेकिन उनका भरोसा था कि सफलता की नई इबारत जरूर गढ़ेंगी। फिलहाल वो आईआईटी की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
shreya
- फोटो : अमर उजाला
इस साल किसी कॉलेज में दाखिला न लेकर वो आईआईटी की तैयारी करेंगी। श्रेया अपनी सफलता का श्रेय पापा निलेश भुवालिका और मम्मी आभा के साथ ही गुरुजनों को देती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान मेडिटेशन ने बहुत मदद की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।