{"_id":"5bb0e0a3867a557fe732c5ef","slug":"intercast-love-couple-suicide-in-chandauli-at-uttar-pradesdh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में बाधा बनी जाति तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, पटरी पर मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में बाधा बनी जाति तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, पटरी पर मिला क्षत-विक्षत शव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
railway track
उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रेमी युगल के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। अलग-अलग जाति के होने के कारण कुछ दिन पहले घर वालों ने इनके मिलने पर रोक लगा दी थी। जिले के सिसौड़ा कला निवासी युवक और युवती ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सुबह बहोरा चंदेल रेलवे स्टेशन के समीप दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेम करते थे।
suicide at railway track
सिसौड़ा गांव के जयप्रकाश तिवारी का पुत्र रविकांत तिवारी (28) ने पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। गांव के ही चतुरी गोंड की पुत्री इंटर की छात्रा ममता (22) अक्सर उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और चोरी छिपे मिलने लगे। जानकारी आम हुई तो दोनों के घरवालों ने विरोध किया व मिलने पर रोक लगा दी। इस बीच रविकांत की शादी बिहार के कैमूर जिले के जनदहा गांव में तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ फीट तक बिखड़े थे शव के चिथड़े
- फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी को उसका तिलक और सात मार्च को शादी थी। शनिवार रात रविकांत ने परिवार वालों को बताया कि वह दो तीन दिन के लिए बाहर जा रहा है। यह कहकर वह घर से निकल गया। इसी तरह ममता भी किसी बहाने से घर से निकल गई। रविवार की सुबह बहोरा गांव के लोग रेल लाइन की तरफ घूमने निकले तो बहोरा हाल्ट से धीना की तरफ डाउन लाइन पर उनके क्षत विक्षत शव मिले।
विज्ञापन
suicide at railway track
धीना स्टेशन मास्टर रमाशंकर ने रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना थाने को दी। दोनों की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने उनके घरवालों सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।