फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर किया तांडव, आग और राख देखकर थमे सबके पैर

Wed, 13 Dec 2023 05:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 13 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

आज काशी की सड़कों पर पांच किलोमीटर तक शोभायात्रा निकाली गई। अग्नि-शस्त्र लेकर मां काली ने जब सड़कों पर तांडव किया को सबके पैर थम गए। नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर तांडव किया तो हर तरफ अग्नि और राख देखने को मिली। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor Shobha Yatra on Second year of inauguration of Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव - फोटो : संवाद

काशी आज एक बार फिर शिवमय हो गई। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव पर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का नजारा दिखा। मंदिर परिसर से लेकर शहर की सड़कों तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष की गूंज रही। वहीं शहर की सड़कों पर भक्तों की टोली भगवान राम के आराध्य भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आयी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से धाम क्षेत्र में दीप भी जलाए जलाए गए।

Kashi Vishwanath Corridor Shobha Yatra on Second year of inauguration of Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव - फोटो : संवाद

आज काशी की सड़कों पर पांच किलोमीटर तक शोभायात्रा निकाली गई। अग्नि-शस्त्र लेकर मां काली के रूप में कलाकार ने जब सड़क पर तांडव किया तो सबके पैर थम गए। नरमुंड पिशाच बने बाबा के गणों ने सड़क पर तांडव किया तो हर तरफ अग्नि और राख का गुबार देखने को मिला। 

Kashi Vishwanath Corridor Shobha Yatra on Second year of inauguration of Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव - फोटो : संवाद

बता दें कि आज काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में भी लोकार्पण उत्सव पर रुद्राभिषेक, पूजन के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है और रुद्राभिषेक के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु धाम आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor Shobha Yatra on Second year of inauguration of Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव - फोटो : संवाद

दुनिया भर के सनातनधर्मियों के आकर्षण का केंद्र बन चुके काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की कहानी भी अनोखी है। 463 वर्षों के बाद बाबा विश्वनाथ के धाम ने मूर्त रूप लिया।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor Shobha Yatra on Second year of inauguration of Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम का दूसरा लोकार्पण उत्सव - फोटो : संवाद

बाबा विश्वनाथ के मंदिर के पुनरुद्धार, निर्माण और कायाकल्प में महाराणा रणजीत सिंह, टोडरमल और अहिल्याबाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना ने मूर्त रूप लिया, जो आज श्री काशी विश्वनाथ धाम के रूप में दुनिया के सामने है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed