फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हे भगवान ये क्या हो गया!: पानी में बह गई सारी मेहनत, छलक पड़े अन्नदाता के आंसू, तस्वीरों में देखें

Sat, 01 Apr 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Apr 2023 11:43 AM IST
सार

वाराणसी में पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि की वजह से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ था और शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Last week's hailstorm in Varanasi caused a lot of damage to the crops in the area see in pictures
बारिश से फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हुई। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी से घरों व दुकान पर रखे टिन शेड उड़ गए। शहर से लेकर गांव तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला बना रहा।



 
Last week's hailstorm in Varanasi caused a lot of damage to the crops in the area see in pictures
बारिश से फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटी हुई फसल भीग गई और तेज हवा के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है।
 
Last week's hailstorm in Varanasi caused a lot of damage to the crops in the area see in pictures
बारिश से फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि की वजह से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ था और शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Last week's hailstorm in Varanasi caused a lot of damage to the crops in the area see in pictures
बारिश से फसल बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से अनाज के साथ-साथ भूसे के भी लाले पड़ जाएंगे। सोनबरसां गांव के किसान अंकित श्रीवास्तव, भंदहां के घनश्याम सिंह, बर्थरा खुर्द के नथुनी यादव, अजांव के मदन गोपाल उपाध्याय कहते हैं कि बारिश के चलते किसानों को एक बार फिर झटका लगा है।
 
विज्ञापन
Last week's hailstorm in Varanasi caused a lot of damage to the crops in the area see in pictures
पानी में बर्बाद हो रही गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि से जो पहले फसलें बचीं थीं। अब वह भी बर्बाद हो रहीं हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed