फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग पंचमी पर विशेष : बनारसी लड़कियों में बढ़ा कुश्ती का क्रेज

Fri, 28 Jul 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Jul 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami Special Varanasi girls raise wrestling craze
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

बनारस की मिट्टी की सुगंध से पूरी दुनिया महमहा चुकी है। मुश्कों के बल पर बनारस केसरी, यूपी केसरी से लेकर हिंद केसरी तक इन पहलवानों की शोहरत और बुलंदी के चर्चे तो पूछिए ही मत। मिट्टी के इन अखाड़ों से अब तक लक्ष्मी कांत पांडेय चिक्कन पहलवान, नरसिंह यादव, बीबी भार्गव जैसे ओलंपियन कुश्ती के पटल पर अपने दांव-पेच का लोहा मनवा चुके हैं।

Nag Panchami Special Varanasi girls raise wrestling craze
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

दोनों पहर अखाड़ों में धूल पोतकर दांव सीखने और जोड़ी-गदा फेरने वाले शहर से अब कुश्ती की लय बदलने वाली है। यह नई-ताजी हवा जल्द ही बहार बन कर छा जाएगी। जी हां, नाग पंचमी पर शुक्रवार को तुलसी घाट के गोस्वामी तुलसी दास अखाड़े में इस बार महिला पहलवानों की जोर आजमाइश यादगार बनेगी...। गीता फोगाट, साक्षी मलिक जैसी महिला पहलवानों के विश्व पटल छाने के बाद लड़कियों में कुश्ती के प्रति क्रेज बढ़ गया है।

Nag Panchami Special Varanasi girls raise wrestling craze
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

अब महिलाएं दंगल में उतरने लगी हैं। इसके लिए सिगरा स्टेडियम से लेकर परंपरागत अखाड़ों तक लड़कियां दांव-पेच सीखने में जुटी हैं। एक-दूसरे को धूल चटाने, चित करने और आसमान तकाने के लिए वह पसीना बहा रही हैं। कोई कोच की मदद ले रहा है तो कोई गुरुओं की। गोस्वामी तुलसी दास अखाड़े में शुक्रवार को बालाओं के दांव-पेच का जादू दिखेगा। इस अखाड़े में नाग पंचमी पर 12 से अधिक महिला पहलवान उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami Special Varanasi girls raise wrestling craze
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के इस दंगल में बनारस के अलावा मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर की भी महिला पहलवानों के दांव चलेंगे। नंदिनी सरकार, आस्था वर्मा, मधु चौरसिया, भावन, अपेक्षा,मानसी यादव, संध्या प्रजापति दंगल में अपनी ताकत और बारीकियों का लोहा मनवाएंगी। इसके लिए यह महिला पहलवान लगातार अभ्यास कर रही हैं। आस्था बताती हैं कि बनारस में महिला कुश्ती जल्द ही मुकाम हासिल करेगी।लंका स्थित डॉक्टर प्रसाद मेमोरियल की तीसरी कक्षा की छात्रा पलक यादव उर्फ पल्लो भी अखाड़े में जोर आजमाइश करेगी।

विज्ञापन
Nag Panchami Special Varanasi girls raise wrestling craze
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

पलक की रगों में पहलवानी है। यूपी केसरी कल्लू पहलवान की पोती पलक डंबल भी फेरती है। वह रोज तीन घंटे से अधिक अखाड़े में रियाज कर रही है। इसके लिए उसके खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाता है, ताकि वह आने वाले दिनों राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए खुद को तैयार कर सके। गीता फोगाट को अपना आइडियल मानने वाली पलक अपने दादा गुरु से पहलवानी के दांव सीख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed