{"_id":"5f93eafd5fa20b384b100f43","slug":"navratri-2020-varanasi-crowd-of-devotees-in-the-court-of-maa-annapurna-one-or-two-devotees-in-kamakhya-devi-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की भीड़, कामाख्य देवी मंदिर में एक-दो श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की भीड़, कामाख्य देवी मंदिर में एक-दो श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां अन्नपूर्णा मंदिर में लगी भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
वाराणसी में नवरात्रों की धूम मची है। भक्तों की आस्था कोरोना पर भारी पड़ती दिख रही हैं। मंदिरों में श्रद्धालु लाइन लगाकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। पहले नवरात्र से लेकर अष्टमी तक भक्त दुर्गा मां की पूजा कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां गौरी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है।
Trending Videos
2 of 5
मां अन्नपूर्णा।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर रहे हैं। अन्न धन की अधिष्ठात्री देवी से श्रद्धालुओं ने सुख और सौभाग्य की कामना की। साथ ही श्रद्धालु कोरोना से लोगों को बचाने की कामना और जल्दी इस बीमारी को दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
मास्क लगा रहे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नहीं
नवरात्रि पर दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु मास्क तो लगा रहे हैं। लेकिन सोशलि डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना काल में प्रशासन ने इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा था। भक्तों लाइन लगाकर माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
4 of 5
कामाख्या देवा।
- फोटो : अमर उजाला
मां कामाख्या के दर्शन :
वाराणसी में मां कामाख्या का दर्शन पूजन करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। शनिवार को कोरोना के चलते मंदिर में भीड़ नहीं दिखी। कामाख्या मार्ग पर सन्नाटा पसरा था। मंदिर के बाहर फूल माला की दुकानों पर भी एक-दो लोग ही दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
अष्टमी के दिन नहीं भीड़
कोरोना के चलते बहुत से भक्त प्रसाद भी नहीं खरीद रहे है। पहली बार इतनी कम भीड़ दिखाई पड़ रही है। फूल-माला भी नहीं बिक रहे हैं। मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले भी श्रद्धालुओं के न आने से परेशान है। इससे उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ा है। मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले भी श्रद्धालुओं के न आने से परेशान हैं। इससे उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।