नववर्ष पर मार्कंडेय महादेव मंदिर व स्वर्वेद महामंदिर उमरहां में लोग सपरिवार पहुंचे। साल के पहले दिन दर्शन करने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। संदहां रिंग रोड से उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम तक वाहनों के काफिले के चलते वाराणसी गाजीपुर गोरखपुर हाइवे पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। मंदिरों के अलावा घाटों पर भी सैलानियों का हुजूम देखने को मिला।
नए साल पर उमड़ी आस्था: मार्कंडेय महादेव मंदिर व स्वर्वेद महामंदिर में दिखा भक्तों का उत्साह, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:08 PM IST
सार
नए साल पर काशी में प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मार्कंडेय महादेव मंदिर व स्वर्वेद महामंदिर उमरहां में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्वेद महामंदिर में राजस्थानी संगमरमर पर बने नखासी, कलाकृतियां देखने के लिए लोग बेताब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन