फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर के डीएम से क्यों नाराज हैं यूपी के कैबिनेट मंत्री, जानिये असली वजह

Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar so angry with Ghazipur DM, know the reason
Om Prakash Rajbhar - फोटो : अमर उजाला

ऐसा कभी-कभार ही होता है कि सत्ता पक्ष के किसी मंत्री को जिलाधिकारी को हटाने के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा हो। जबकि सरकार चाहे तो कभी भी डीएम का तबादला कर सकती है। लेकिन यूपी में ऐसा हो रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़िये पूरी खबर...

Om Prakash Rajbhar so angry with Ghazipur DM, know the reason
मंत्र ओ

पूरे देश में चर्चा का विषय बने यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का डीएम से ऐसा क्या दुराव हो गया कि उन्होंने उन्हें यहां से हटाने के लिए आस्तीन चढ़ाते हुए उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन और घेराव करने जैसा निर्णय ले लिया। अब इस जोर आजमाइश में किसको शह मिलती है और किसको मात, यह देखना दिलचस्प होगा।

Om Prakash Rajbhar so angry with Ghazipur DM, know the reason
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस समय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में मंत्री का यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल है कि प्रदेश में भाजपा-भासपा गठबंधन की सरकार है। इस सरकार में जिले का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर कर रहे हैं जबकि गठबंधन से जिले में तीन विधायक डॉ. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह और त्रिवेणी राम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar so angry with Ghazipur DM, know the reason
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : self
इसके अलावा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल भी हैं। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी संसद में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिन्हा का पार्टी में क्या कद है, यह लोग जानते हैं। किसी अधिकारी को इधर से उधर कराना उनके लिए बड़ी बात नहीं है। हाईकमान भी इनके इशारे की अनदेखी नहीं करेगा।
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar so angry with Ghazipur DM, know the reason
जहूराबाद से पर्चा दाखिल करते भाजपा- भासपा गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर।
अगर भासपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की जिलाधिकारी से कोई नाराजगी है तो वह सीएम के सामने अपनी बात रखकर आराम से जिलाधिकारी का यहां से तबादला करा सकते हैं। लोगों में इस बात की चर्चा है कि  डीएम का तबादला कराकर कैबिनेट मंत्री जिले में अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं। उनके निशाने पर दो एसडीएम, एक वीडीओ और कुछ एसओ भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed