फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा चुनाव के बाद इस्तीफा देने वाली पंखुड़ी पाठक सपा के लिए फिर से हुई एक्टिव

Sat, 24 Jun 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 24 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
pankhuri pathak again active for samajwadi party
pankhuri - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने अपनों पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उस वक्त फेसबुक और ट्विटर पर इसकी जानकारी भी साझा की थी। काशी पहुंची इस फायरब्रांड प्रवक्ता ने कहा कि केवल इस्तीफा दिया था पार्टी नहीं छोड़ी। अब वो फिर से पार्टी के लिए एक्टिव हो गई है। वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में जानें..
pankhuri pathak again active for samajwadi party
pankhuri - फोटो : अमर उजाला

पंखुड़ी पाठक गुरुवार को वाराणसी में सपा के सदस्यता अभियान में भाग लेने आई थी। दोपहर बाद पड़ारकर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार को घेरा। कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से प्रदेश में बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सहारनपुर में ठाकुर और दलित समुदाय के बीच हुई हिंसा में भी प्रशासन की नाकामी साफ  नजर आई है। 
pankhuri pathak again active for samajwadi party
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया

स्टेट गेस्ट हाउस जैसे संवेदनशील स्थल पर आईएएस की लाश मिलना, शाहजहांपुर झेवर के बलात्कार की घटना,  अल्पसंख्यकों को अकारण प्रताड़ित करना, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई, किसानों की आधी अधूरी कर्ज माफ ी के साथ साथ नौजवानों एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pankhuri pathak again active for samajwadi party
pankhudi pathak - फोटो : अमर उजाला

वह पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पंखुड़ी ने कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती। इस सूत्र वाक्य को आत्मसात करते हुए तानाशाही प्रवृत्ति की इस सरकार की रीति नीति को हम समाजवादी लोग जनता के समक्ष ले जाएंगे। उन्होंने शहर में समाजवादी सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
pankhuri pathak again active for samajwadi party
पंखुड़ी पाठक - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा में इस्तीफों का दौर जारी हो गया था। इस क्रम में पंखुड़ी पाठक ने यादव सेना के आरोपों से आहत होकर 30 अप्रेल को अपना इस्तीफे की जानकारी फेसबुक और ट्विटर पर दी। उसके बाद वो लगातार सोशल मीडिया के जरिये भाजपा सरकार पर हमला करती रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed