सब्सक्राइब करें

गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अस्सी घाट पर हुआ दुग्धाभिषेक, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jun 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
people dip in ganga ghat dashahara celebration varanasi
गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

काशी में बुधवार को गंगा दशहरा बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान काशी में गंगा के सभी घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मान्यता है कि भगीरथ के तप के बाद कभी इसी तिथि पर गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। अवतरण दिवस पर गंगा का वेद की ऋचाओं से कहीं दुग्धाभिषेक तो कहीं महा आरती हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें और तस्वीरें...

Trending Videos
people dip in ganga ghat dashahara celebration varanasi

गंगा दशहरा के दिन बुधवार सुबह अस्सी घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। सनातन धर्म में ज्येष्ठ शुक्ल दशमी की मान्यता गंगा दशहरा के रूप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people dip in ganga ghat dashahara celebration varanasi

काशी में यह दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा कई घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम गंगा सेवानिधि और गंगोत्री सेवा निधि की ओर से होता है, इसमें शाम को गंगा पूजन, गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होती है।

people dip in ganga ghat dashahara celebration varanasi

सुबह से ही घंटे-घड़ियाल की गूंज के साथ स्नान आरंभ हो गया। घाट की सीढ़ियों पर कहीं महिलाएं दीपदान कर रही थीं तो कहीं समूहों में हल्दी-चंदन की अल्पनाएं बनाकर मंगल गीत गाए जा रहे थे। गंगा की लहरों पर भी दीये प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आस्था निवेदित की जा रही थी।

विज्ञापन
people dip in ganga ghat dashahara celebration varanasi

अस्सी घाट, तुलसी घाट, गंगा महल घाट, हनुमान घाट, केदार घाट, राजा घाट, मान सरोवर घाट, दशाश्वमेध घाट, अहिल्याबाई घाट, शीतला घाट, मान मंदिर घाट, पंचगंगा घाट, दुर्गा घाट, गायघाट, राजघाट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर स्नान किया। गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed