{"_id":"69c682ea242e5af3dc0880d4","slug":"petrol-diesel-fuel-tankers-en-route-long-queues-in-some-places-agriculture-also-hit-in-ballia-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel: तेल की गाड़ी रास्ते में...कहीं लंबी लाइन, कहीं खत्म हो गए डीजल-पेट्रोल; खेती पर भी पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel: तेल की गाड़ी रास्ते में...कहीं लंबी लाइन, कहीं खत्म हो गए डीजल-पेट्रोल; खेती पर भी पड़ा असर
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:45 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दिन भर अफरातफरी मची रही। ग्रामीण क्षेत्र के कई पंपों पर स्टाक खत्म होने के बाद वाहन चालक परेशान दिखे। फसल कटाई सीजन में डीजल की खपत बढ़ने लगी। किसान भी दिक्कत में आ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
बलिया में एक पेट्रोल पंप पर लगी लाइन और गैलन भरकर ले जाता आदमी।
- फोटो : संवाद
UP News: रसोई गैस की किल्लत के बीच अब पेट्रोल पंपों पर भी कतार लगने लगी है। शुक्रवार की सुबह कई पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन देखी गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के कई पंपों पर स्टाक खत्म होने के बाद बंद रहे, जिससे अगल-बगल के पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि पंप संचालकों ने बताया कि तेल की गाड़ी रास्ते में है। पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं होगी। इसके बाद भी दिन भर अफरा-तफरी रहा। चालक इस पंप से उस पंप मंडराते दिखे। इधर, फसल कटाई का सीजन होने के कारण डीजल की डिमांड बढ़ गई है।
Trending Videos
2 of 10
पंपों पर लगी रही लंबी लाइन।
- फोटो : संवाद
बांसडीह क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल को लेकर भी संकट की चर्चा तेज हो गई। अफवाह के चलते क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग डिब्बे और कनस्तर लेकर ईंधन भरवाने पहुंचे। वहीं, कई उपभोक्ता सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल लेने लगे, जिससे भीड़ और बढ़ गई। इससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
डिमांड इतनी बढ़ी कि समय से पहले खत्म हो गया तेल।
- फोटो : संवाद
बांसडीह-मनियर मार्ग पर स्थित एनडी फिलिंग स्टेशन के संचालक मनीष चंद्रा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया गया। बताया कि तेल पर्याप्त है एक और सप्लाई वाहन आने वाला है। बांसडीह बलिया मार्ग पर स्थित जेडीएम पेट्रोल पंप के मैनेजर अभिषेक कुशवाहा ने भी बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
4 of 10
पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
चार पेट्रोल पंप पर स्टाक खत्म होने से अन्य पर जुटी भीड़
पेट्रोल पंप पर भी डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी कतार लगने लगी है। कुछ पेट्रोल पंपों के बंद हो जाने के बाद खुले पेट्रोल पंपों पर भीड़ एकत्र होने लगी है। मांझी घाट से लेकर सुरेमनपुर, बैरिया से लेकर रामगढ़ तक करीब एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप विभिन्न तेल कंपनियों का संचालित है। जिसमें तीन- चार पेट्रोल पंपों को संचालकों द्वारा स्टाक नहीं होने की बात बताकर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 10
तेल खत्म होने के बाद पेट्रोल पंप बंद हो गया।
- फोटो : अमर उजाला।
अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल के लिए भारी भीड़ जुटी रही। पेट्रोल पंपों के संचालक बता रहे हैं की पेट्रोल पंप पर भी और डिपो पर भी पर्याप्त तेल भंडार है। कहीं किसी तरह की परेशानी की कोई बात नहीं है। लोगों की भीड़ के चलते पेट्रोल पंप के संचालक व ग्राहक दोनों को असुविधा हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।