{"_id":"5ba0ddcd867a555b081a99bb","slug":"pm-modi-gave-his-pen-to-school-student-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पीएम मोदी ने एक बच्चे को दिया अपना पेन, उसने लिखा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब पीएम मोदी ने एक बच्चे को दिया अपना पेन, उसने लिखा...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर बनारस के एक स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए। पीएम को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से सवाल-जबाव किए। प्रधानमंत्री ने स्कूल के एक बच्चे को अपना पेन दिया और कहा लिखो। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बच्चों के साथ संवाद करते पीएम
- फोटो : amar ujala
बनारस के रोहनिया क्षेत्र में नरउर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन मनाया। स्कूल पहुंचने पर कक्षा पांच की छात्रा श्वेता और कक्षा तीन की छात्रा वैष्णवी ने पीएम को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। ये दोनों ही छात्राएं पीएम को ‘रूम टू रीड’ तक लेकर गईं। इसके बाद पीएम ने स्मार्ट क्लास देखा।
varanasi
- फोटो : amar ujala
रूम टू रीड का अवलोकन करते वक्त वहां ढेर सारे ग्रीटिंग कार्ड लगे हुए थे। प्रधानमंत्री के लिए बच्चों ने ढेर सारी शुभकामनाएं लिखीं थीं। इसे देख प्रधानमंत्री गदगद तो हुए ही साथ ही बच्चों की रचनात्मकता देखकर आश्चर्यचकित भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने एक कार्ड की ओर इशारा कर पूछा कि ये किसने बनाया है। कक्षा पांच के छात्र ने बताया कि ये गौरव ने बनाया है। संदेश भी उसने ही लिखे हैं। इस पर पीएम मोदी ने अपनी पेन निकाल कर गौरव को दी और कहा कि इसे लिखो। गौरव ने पूरे उत्साह के साथ लिखा ‘माननीय प्रधानमंत्री’।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि नरउर गांव में बीते कई दिन से चल रही तैयारियों का शोर सोमवार देर शाम थम गया। इस गांव में पक्की सड़क नहीं थी। लोग भी शहरीपन से घुले मिले नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बहाने ही सही जहां इस गांव का कायाकल्प हो गया। पीएम मोदी का बर्थडे सेलिब्रेशन यहां हुआ तो गांव की सूरत बदली, रंगत आ गई।