{"_id":"5c2a3d24bdec2256db0624ab","slug":"police-went-to-accused-village-for-arrest-them-in-head-constable-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल हत्याकांड: गाजीपुर में दबिश के दौरान पुलिस ने की तोड़फोड़, महिलाओं को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल हत्याकांड: गाजीपुर में दबिश के दौरान पुलिस ने की तोड़फोड़, महिलाओं को पीटा
Tue, 01 Jan 2019 10:36 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 16 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात पुलिस ने अटवा गांव के मल्लाह टोली और फरीदचक गांव में दबिश दी। आरोप है कि आरोपियों के न मिलने पर दर्जन भर से अधिक घरों में तोड़फोड़ की। कई महिलाओं को भी पीटा। एक घर से सास-बहू को हिरासत में ले लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ghazipur
- फोटो : amar ujala
नोनहरा क्षेत्र के कठवामोड़ पुल के पास शनिवार को निषाद पार्टी के लोगों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंचे करीमुद्दीनपुर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी।
ghazipur
- फोटो : amar ujala
इस मामले में नोनहरा थाने की पुलिस ने 32 नामजद और 150 अज्ञात के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात पुलिस ने दबिश के दौरान अटवा गांव के मल्लाह टोली और फरीदचक गांव के तमाम लोगों के घरों का दरवाजा खुलवाया। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस ने उनके घरों के दरवाजे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : amar ujala
कुछ घरों में शौचालयों, टीवी, शीशा, बाइक आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। मल्लाह टोली निवासी राजमुनी ने बताया कि रात में करीब आठ बजे दरवाजा खोलते ही पुलिस वाले अंदर घुस गए और टीवी, शीशा, चूल्हा आदि सामानों को डंडा से मार कर तोड़ दिया।
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : amar ujala
रमावती ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा और शीशा तोड़ दिया। मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शांति ने बताया कि पानी निकासी के लिए लगे प्लास्टिक के पाइप तक को नहीं छोड़ा। पुलिस सुनीता और उसकी सास धनवता को गिरफ्तार कर ले गई है। कई महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें पीटा।