सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर सियासी उबाल, राज बब्बर ने योगी सरकार को घेरा

ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 07 Jun 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
raj babbar reach mirzapur today at rajiv gandhi statue
राजबब्बर सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा अराजक तत्वों द्वारा खंडित करने के बाद सियासत में उबाल आ गया है। एक तरफ कांग्रेस जहां पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन कर रही हैं वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजबब्बर सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
raj babbar reach mirzapur today at rajiv gandhi statue
raj babbar - फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर ने  इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। स्व.राजीव गांधी के मूर्ति को तोड़ी नहीं गई बल्कि उनके विचारों को समाप्त करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
raj babbar reach mirzapur today at rajiv gandhi statue
raj babbar - फोटो : अमर उजाला
राजबब्बर ने कहा कि जब से सूबे में भाजपा की सरकार आई है तब से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि छोटे-बड़ों का सम्मान ही खत्म हो गया है। जिन महापुरुषों ने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए आज उनका ही अपमान हो रहा है। इस शर्मनाक हरकत की जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
raj babbar reach mirzapur today at rajiv gandhi statue
raj babbar - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शनिवार को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिर्जापुर में थे। ऐसे में वहां इस तरह की घटना महज संयोग नहीं है।  इस तरह की घटनाएं साजिश के तहत हो रही हैं। ऐसी घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
raj babbar reach mirzapur today at rajiv gandhi statue
ram - फोटो : अमर उजाला
बता दें की शनिवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी के बाद गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने राजीव पार्क में धरना दिया। आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना को अंजाम देने वाले लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed