{"_id":"593683284f1c1b841c9c879d","slug":"rain-in-varanasi-toady","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसूनः वाराणसी में बारिश से मौसम बना खुशनुमा, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसूनः वाराणसी में बारिश से मौसम बना खुशनुमा, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस का सामना कर रहे वाराणसी के बाशिंदों को मगंलवार सुबह बारिश की बूंदों ने राहत पहुंचायी। प्री-मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। लगभग ढाई घंटे की बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली ही साथ में धूल व प्रदूषण से भी निजात मिली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से हीं बादलों से लुका-छिपी खेलते सूरज के बीच हवाओं में नमी ने और झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। पूर्वांचल के हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सैल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिन तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 15 से 20 जून के बीच मौसम के पूर्वांचल में दस्तक देने की उम्मीद भी की जा रही है।
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बारिश होने से कई क्षेत्रों में जलजमाव भी एक समस्या बन कर उभरी। बारिश होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली की आखंमिचौनी भी शुरू हो गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सूरज की तपिश के चलते 46 डिग्री के पार पारा पहुंच गया। सोमवार को पारा लुढ़का पर उमस से हर इंसान परेशान नजर आया। मंगलवार की सुबह बादलों और पूर्वी हवाओं के बीच हुई। सुबह साढ़े सात बजे बूंदा-बादी और फिर नौ बजे के आस-पास बारिश शुरू हो गई। लगभग साढ़े बारह बजे तक बारिश हुई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण रहा की पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम खुशगवार बन गया। उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा पर कम दबाव का क्षेत्र बन जाने (द्रोणिका)और बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वी हवाओं के चलते बारिश हुई।