फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में गंगा दशहरा, इन तस्वीरों को नहीं देखा तो क्या देखा

Tue, 06 Jun 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
see the photos of ganga dussehra varanasi
ganga - फोटो : अमर उजाला
पतित पावनी गंगा के अवतरण दिवस पर रविवार को काशी में उत्सव मनाया गया। कहीं ‘मंगल’ तो कहीं दिन भर ‘दंगल’ हुआ। अस्सी घाट से लगे मछली बंदर मठ के सामने 11 सौ कन्याओं की पूजा की गई। शीतला घाट, राजघाट पर आरती-पूजा और अनुष्ठानों के जरिए गंगा की अविरता-निर्मलता के संकल्प दोहराए गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे..
see the photos of ganga dussehra varanasi
ganga - फोटो : अमर उजाला
 गंगा दशहरा पर सांझ ढलते ही गंगा तटों पर अनुष्ठान, आरती और अभिषेक के जरिए आस्था के मेले लगने लगे। बांधों, नहरों और नालों के चलते वेग शून्यता के कगार पर पहुंची गंगा की मुक्ति के लिए आह्वान किया गया। शीतला घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से गंगा की महाआरती की गई। सौ से अधिक पुरुष-महिला एनसीसी कैडेट्स ने गंगा तट की सफाई की। 
see the photos of ganga dussehra varanasi
ganga - फोटो : अमर उजाला
शीतला घाट पर 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया। समिति के संस्थापक पं. किशोरी रमण दुबे के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने महाआरती की। रिद्धि-सिद्धि के रूप में देव कन्याएं चंवर डुला रही थीं। गौरी केदार सेवा समिति की ओर से केदार घाट पर  स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of ganga dussehra varanasi
ganga - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पर रविवार की देर शाम राज्यपाल राम नाईक ने वैदिक मंत्रोच्चार से पतित पावनी गंगा की पूजा की। पत्नी के साथ पहुंचे राज्यपाल ने गंगा के अभिषेक के बाद पावन धारा के प्रदूषित होने पर अफसोस जताया। कहा कि गंगा को भगीरथ ने लंबे तप के बाद पृथ्वी पर उतारा था। यह हिंदुस्तान के लोगों का फर्ज बनता है कि इसे बचाकर रखा जाए। फूलों की अल्पनाओं, रंगोलियों और रंग-बिरंगे वंदनवारों से सजे घाट पर उन्होंने गंगा आरती देखी। 
विज्ञापन
see the photos of ganga dussehra varanasi
ganga - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल ने अविरलता-निर्मलता के मसले पर कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने काशी की महिमा का भी बखान किया। कहा कि काशी में रहकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां के गंगा जल की एक बूंद अगर कंठ में चली जाए तब भी मुक्ति मिल जाती है, सनातनधर्मियों की ऐसी धारणा रही है। जो गंगा इतनी पवित्र और आस्था का प्रतीक है, उसकी धारा को दूषित कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed