{"_id":"5a2e639f4f1c1bee688c0f98","slug":"see-the-photos-of-mirzapur-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर सड़क हादसाः ये हैं हादसे के बाद की भयावह तस्वीरें, देखकर नम हो जाएंगी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर सड़क हादसाः ये हैं हादसे के बाद की भयावह तस्वीरें, देखकर नम हो जाएंगी आंखें
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:14 PM IST
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले का एक परिवार सोमवार अहले सुबह एक बच्चे का मुडंन कराने के लिए घर से निकला लेकिन रास्ते में उन्हें मौत ने घेर लिया। जिस ट्रैक्टर से वो जा रहे थे उसकी भिड़ंत ट्रक से हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं छह अभी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। हादसा सुबह छह बजे के करीब हुआ। इस भयावह हादसे की गवाही तस्वीरें दे रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में सनसनी मच गई। डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में मृतकों को देखकर वो खुद को रोक नहीं सकीं। उनकी आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
इस भयावह हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का घोषणा किया। साथ ही उन्होंने मिर्जापुर जिला प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में सोमवार सुबह हुए इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं है। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर के बाद ट्रक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गई थी। नौ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। सभी घायलों की मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर कुल 16 लोग सवार थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढवा निवासी ट्रैक्टर चालक आनंद पटेल अपने भांजे के मुंडन के लिए उसके परिवार के लोगों को लेने बहन के ससुराल भावां पहुंचा था। परिवार के लोग सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर शीतला धाम चुनार के लिए निकले थे।