फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shinzo Abe Death: भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक है बनारस का 'रुद्राक्ष', शिंजो आबे ने पीएम मोदी के साथ रखी थी नींव

Fri, 08 Jul 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 06:00 PM IST
सार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की खबर से वाराणसी के लोग स्तब्ध हैं। उन पर शुक्रवार सुबह एक चुनावी सभा में गोली चलाई गई थी। निधन की सूचना के बाद से बनारस में जगह-जगह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

विज्ञापन
Shinzo Abe Death varanasi rudraksha convention center is symbol of Indo Japan friendship Shinzo Abe laid foundation with PM Modi
2015 में पीएम मोदी के साथ वाराणसी आए थे शिंजो आबे - फोटो : अमर उजाला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की खबर से वाराणसी के लोग स्तब्ध हैं। उन पर शुक्रवार सुबह एक चुनावी सभा में गोली चलाई गई थी। निधन की सूचना के बाद से बनारस में जगह-जगह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज शाम शिंजो आबे की आत्मा की शांति के लिए दशाश्वमेघ घाट पर विशेष प्रार्थना की जाएगी जहां उन्होंने 2015 में गंगा आरती की थी।



भारत दौरे पर आए तब के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दशाश्वमेघ घाट पर पीएम मोदी के साथ गंगा माता की आरती की थी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने गंगाजल हाथ में लेकर विश्व की मंगलकामना का संकल्प लिया था। इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। भारत-जापान की वर्षों से चली आ रही मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी। 2021 में रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का लोकर्पण के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को विशेष तौर पर याद किया था। 

Shinzo Abe Death varanasi rudraksha convention center is symbol of Indo Japan friendship Shinzo Abe laid foundation with PM Modi
रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर - फोटो : Self

पीएम मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती के कारण दोनों देशों की मित्रता के प्रतीक के रूप में जायका (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) की तकनीकी मदद से सिगरा में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बना। 15 जुलाई 2021 को जब पीएम मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया था। अपने संबोधन में उन्होंने जापान की तारीफ करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी याद किया था। 

Shinzo Abe Death varanasi rudraksha convention center is symbol of Indo Japan friendship Shinzo Abe laid foundation with PM Modi
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा था कि जापान के मेरे मित्र शिंजो आबे जी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका नाम भूला नहीं जा सकता है। कहा था कि जब शिंजो आबे प्रधानमंत्री के तौर पर काशी आए थे, तब रुद्राक्ष के आइडिया पर लंबी चर्चा हुई थी। उन्होंने तुरंत ही अपने अधिकारियों से काम करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinzo Abe Death varanasi rudraksha convention center is symbol of Indo Japan friendship Shinzo Abe laid foundation with PM Modi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।  रुद्राक्ष कन्वेंशन की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कॉरपोरेशन कंपनी ने किया है। 

विज्ञापन
Shinzo Abe Death varanasi rudraksha convention center is symbol of Indo Japan friendship Shinzo Abe laid foundation with PM Modi
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है। खुद में एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। इसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तु शैलियों का संगम दिखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed