सब्सक्राइब करें

सोनभद्र की इस गुफा में रावण ने रचाया था गंधर्व विवाह, देखें तस्वीरें

amarujala.com- Written by: कौशलेंद्र पांडेय Updated Fri, 09 Jun 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra caves has many historical moments
caves - फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक सुषमा से भरपूर यूपी का सोनभद्र जिला राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यह जिला, सांस्‍कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को अपने आप में समेटे है। यहां की गुफाओं से रामायण काल की यादें जुड़ी है।  अनपरा से महज चालीस से पचास किमी की दूरी पर रामायण काल के जीवंतता की जीती-जागती प्रमाण माड़ा की गुफाएं है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे..
Trending Videos
sonebhadra caves has many historical moments
cave - फोटो : अमर उजाला
माड़ा की गुफाएं सातवीं-आठवीं सदी की शैलोत्कीर्ण रॉक कट गुफाएं हैं जिनकी तुलना अजंता और एलोरा की गुफाओं से की जाती है। यह राक कट गुफाएं भारत की प्राचीन धरोहर है। जानकार इनमें मानव सभ्यता का इतिहास छुपे होने का दावा करते हैं। जंगल के बीच स्थित माड़ा गुफा के अलग-अलग हिस्से को रावण माड़ा, विवाह माड़ा, शंकर माड़ा, जलजलिया माड़ा, गणेश माडा आदि नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sonebhadra caves has many historical moments
cave - फोटो : अमर उजाला
अनपरा से महज चालीस से पचास किमी की दूरी पर रामायण काल के जीवंतता की जीती-जागती प्रमाण माड़ा की गुफाएं है। यह गुफाएं अब बिल्कुल बदहाल हो चुकी है। मान्यता है कि रावण ने मंदोदरी के साथ इन्हीं गुफाओं में गंधर्व विवाह रचाया था। रावण माड़ा नामक गुफा में नटराजन की नृत्य करती मूर्ति, पत्थर ढोते वानरों के चित्र, देवी देवताओं के चित्र के साथ बने रहन सहन कक्ष भी प्राचीन सभ्यता की कहानी कहते नजर आते हैं।
sonebhadra caves has many historical moments
cave - फोटो : अमर उजाला
माड़ा से चंद किमी की दूरी पर झिग्गा झरिया पर्यटन स्थल भी मन मोह लेता है। अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम कहते हैं कि अगर पर्यटन कारीडोर विकसित कर दिया जाए तो जहां इसका सीधा वाराणसी से जुड़ाव हो जाएगा। वहीं ऐसे समय, जब बड़े शहरों में (बारिश के समय) पर्यटन उद्योग मंदी की मार झेलने होता है। उस समय यह बेहतर विकल्प साबित होगा। 
विज्ञापन
sonebhadra caves has many historical moments
caves - फोटो : अमर उजाला
अब सोनभद्र और सिंगरौली में पर्यटन कॉरीडोर बनाकर महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करने की मांग उठने लगी है। जिले से सटे सिंगरौली के माड़ा में रामायण काल की थाती संजोए माड़ा की गुफाओं का प्रमुखता से जिक्र करते हुए केंद्रीय पर्यटन संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा को पत्र भेजकर पहल की मांग की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed