{"_id":"6221abaf8074c975384b3a2e","slug":"up-assembly-election-2022-pm-narendra-modi-road-show-in-varanasi-banaras-is-ready-for-grand-welcome-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार, हर मार्ग पर होगा भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार, हर मार्ग पर होगा भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो आज
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में सरदार पटेल की प्रतिमा पर शीश नवाकर रोड शो करते हुए काशी विश्वनाथ के दर गोदौलिया तक जाएंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार है। पीएम जिन सड़कों से गुजरेंगे वहां भव्य सजावट की गई है।
भाजपा का झंडा, बैनर-बैलून और पताके आदि लगा दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग पर तरह-तरह की झांकियों की झलक भी देखने को मिलेगी। वाराणसी की जनता अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है।
पीएम सातवें और अंतिम चरण के प्रचार थमने से पहले तक काशी में रहेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर दो बजे से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3.1 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होगी और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट विधानसभा में जाकर समाप्त होगी।
Trending Videos
2 of 7
पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का बनारस में भव्य स्वागत करने को भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा काशीवासी बेताब हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
पीएम मोदी के काश आगमन से पूर्व सड़क पर उतरे पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान पुलिस की रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी और भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से तकनीकी विशेषज्ञों को भी कमिश्नरेट पुलिस ने बुला लिया है।छतों की निगरानी के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाकचौबंद है।
4 of 7
पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन तक रोड शो करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद वे सोनारपुरा होते हुए लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी के रोड शो के लिए बनारस सजधज कर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।