फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP PET में फेल हुआ प्रशासन: वाराणसी में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, शहर जाम से कराह उठा, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Oct 2022 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
UP PET 2022 Administration failed Crowd of candidates gathered in Varanasi groaned due to jam
यातायात व्यवस्था संभालने में वाराणसी प्रशासन पूरी तरह फेल - फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की शनिवार को दो पालियों में परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने में वाराणसी प्रशासन पूरी तरह फेल रहा। शहर में अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। शहर के विभिन्न क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। शाम के समय तकरीबन पूरे शहर में लगे जाम से लोग कराह उठे। इधर, रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस स्टेशन पर व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। अभ्यर्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बसों के अलावा रेलवे ने भी विशेष ट्रेनें चलाईं जो नाकाफी रही।



देर रात तक परीक्षार्थी बस स्टैंड पर परेशान दिखे। वे बस खड़ी होने के पहले ही सीट के लिए दौड़ पड़ रहे थे। सीट पर बैठने को लेकर मारामारी की स्थिति बनी थी। मलदहिया में शाम के समय सत्संग से छूटी भीड़ के चलते भी सामनेघाट, लंका और रामनगर जाम की चपेट में रहे।

UP PET 2022 Administration failed Crowd of candidates gathered in Varanasi groaned due to jam
ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के मुकाबले बसों की संख्या कम पड़ गई। अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। जिस रूट पर अभ्यर्थी उमड़े, उस रूट पर बसें चलाई गईं।

UP PET 2022 Administration failed Crowd of candidates gathered in Varanasi groaned due to jam
ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला

बस के आते ही यात्री खिड़की से भी सीट पर कब्जा करने में लगे रहे। दोपहर से लेकर देर शाम तक कैंट, अंधरापुल, चौकाघाट, सामनेघाट, लंका में भीषण जाम रहा। इससे राहगीरों और बीएचयू के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP PET 2022 Administration failed Crowd of candidates gathered in Varanasi groaned due to jam
वाराणशी कैंट स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार अत्यधिक दबाव के चलते कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। वहीं, सत्संग से छूटी भीड़ के चलते सामनेघाट, लंका में जाम लगा था, जिन्हें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नियंत्रण में किया।

विज्ञापन
UP PET 2022 Administration failed Crowd of candidates gathered in Varanasi groaned due to jam
कैंट स्टेशन के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छूटने के घंटे भर बाद ही कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर गोरखपुर जाने के लिए आई ट्रेन में बैठने के लिए हर कोई दौड़ पड़ा। एसी और स्लीपर कोच की भी हालत जनरल कोच की तरह हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed