बनारस की टेबल टेनिस खिलाड़ी पारुल दीक्षित को अंतरराष्ट्रीय अंपायर बनने का गौरव मिला है। विश्वविद्यालय स्तर की खिलाड़ी पारुल को यह सम्मान लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
बनारस की टेबल टेनिस खिलाड़ी पारुल दीक्षित को टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय अंपायर बनने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सूचना मिलते ही पारुल के घर पर जश्न का माहौल है।
सोमवार को बातचीत के दौरान पारुल ने बताया कि उनकी उपलब्धि का सारा श्रेय उनके पिता कौशल दीक्षित और माता साधना दीक्षित को जाता है। पिता ने कभी किसी तरह का अभाव महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने हमेशा हौसला बढ़ाया।
पारुल ने बताया कि इस उपलब्धि पर वह बेहद खुश हैं। पारुल इस समय डीपीएस वाराणसी में बतौर टेबल टेनिस कोच कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय स्तर और नेशनल स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में पारुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इंट्रीगल यूनिवर्सिटी लखनऊ में 22 जुलाई को आयोजित समारोह में पारुल को अंतरराष्ट्रीय अंपायर का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।