फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में खुलासा: प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का रैपर बदल बनाते थे रैपिड कोविड किट, गिरोह ऐसे चलाता था जानलेवा धंधा

Thu, 03 Feb 2022 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Feb 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Varanasi STF recovered in raid Pregnancy test kit rapid covid kit and fake corona vaccine network spread across country
एसटीएफ ने बरामद नकली वैक्सीन, दवाइयां। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में एसटीएफ की जांच में सामने आया कि पांच आरोपियों ने ऐसा नेटवर्क फैलाया कि नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, कोलकाता, असम, त्रिपुरा और पूर्वांचल सहित पश्चिमी के कई जिलों तक कोविड से संबंधित नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन, कोविड वैक्सीन, कोविड टेस्ट किट पहुंच गई।



प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का रैपर बदलकर रैपिड कोविड किट बनाते थे। वहीं डिस्टिल वाटर और ग्लूकॉन-डी से कोविड की नकली दवाएं बनाते थे। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश के अनुसार इस धंधे में शामिल छह और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

एसटीएफ वाराणसी इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार फील्ड यूनिट निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि लंका थाना अंतर्गत नरिया के रोहित नगर कॉलोनी स्थित जटारानी सिंह के मकान में नकली दवा और वैक्सीन बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी में जिंदगी से खिलवाड़: नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट बरामद, अन्य राज्यों में सप्लाई के लिए बना गिरोह ने रखा था नेटवर्क

Varanasi STF recovered in raid Pregnancy test kit rapid covid kit and fake corona vaccine network spread across country

टीम ने छापा मारा तो तीन कमरे में फैली दवाइयों के रैपर, नकली रैपिड कोविड टेस्ट किट 10800, नकली कोविड वैक्सीन 1600, नकली रेमिडिसिविर इंजेक्शन 1550, सिलिंग मशीन चार, रैपर आदि पैकेजिंग मैटेरियल्स और केमिकल भरी 6000 शीशी और खाली शीशी दो कार्टून बरामद हुई। ड्रग विभाग के सहायक आयुक्त औषधि केजी गुप्ता ने नकली दवाओं की पुष्टि की।

Varanasi STF recovered in raid Pregnancy test kit rapid covid kit and fake corona vaccine network spread across country
इसी घर में बनती वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ की पूछताछ में गिरोह के सरगना राकेश थावानी ने बताया कि खाली शीशी में ग्लूकॉन-डी पॉउडर डालकर पैक कर देते थे और उस पर रेमडिसिविर इंजेक्शन का रैपर लगा देते थे। एक शीशी तैयार करने में लगभग 100 रुपये का खर्च आता था, जिसे 3000 रुपये में बेचते थे। खाली शीशी में डिस्टिल वाटर भरकर उस पर कोविड वैक्सीन का रैपर लगा देते थे, इसकी एक शीशी तैयार करने में लगभग 25 रुपये खर्च आता था और इसे 300 रुपये में बेचते थे।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: नकली कोविशील्ड और कोविड टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi STF recovered in raid Pregnancy test kit rapid covid kit and fake corona vaccine network spread across country
जांच करते डिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को कोविड में बदलने का खर्च था 40 रुपये, 500 में थे बेचते  
आरोपियों ने एसटीफ को बताया कि कोविड टेस्ट किट तैयार करने के लिए दिल्ली से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मंगाते थे। इसे तैयार करने में लगभग 40 रुपये का खर्च आता था, इसे 500 रुपये में बेचते थे। एसटीएफ के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार इंजेक्शन, वैक्सीन और कोविड किट को तैयार करने का काम राकेश थावानी, शमशेर सिंह एवं संदीप शर्मा उर्फ मक्कू का था और इसे बेचने का काम दिल्ली निवासी लक्ष्य जावा, विजय कुमार, यश कुमार आदि का था।

विज्ञापन
Varanasi STF recovered in raid Pregnancy test kit rapid covid kit and fake corona vaccine network spread across country
बरामद नकली कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्य जावा ने पूछताछ में बताया कि वाराणसी में तैयार नकली इंजेक्शन, वैक्सीन एवं किट को बेचने का काम उसके साथ दिल्ली के ही रहने वाले अरुण शर्मा, अरुण पाटनी, मानसी, रणवीरव, गुरजीत, गुरबाज आदि मिलकर करते थे। काफी मात्रा में नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन, कोविड वैक्सीन, कोविड टेस्ट किट तैयार कर बेची गईं। जिससे करोड़ों रुपये का मुनाफा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed