{"_id":"5ba682fd867a557ffd3693ba","slug":"varanasi-traders-protest-due-to-gyanvapi-area-way-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः व्यापारियों ने खुद को जंजीरों से बांधकर किया प्रदर्शन, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः व्यापारियों ने खुद को जंजीरों से बांधकर किया प्रदर्शन, जानिए मामला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के ज्ञानवापी क्षेत्र का रास्ता पिछले कई दिनों से बंद है। जिसको लेकर शनिवार को मंदिर के आस-पास की व्यापारियों ने अपना दुकान बंद कर जंजीरों से खुद को बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। दुकानें बंद होने से से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी दिव्यांगों को हुई, क्योंकि उनकी ट्राई साइकिल मंदिर तक नहीं पहुंची। वहीं दो द्वारों से प्रवेश के चलते दो गेट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
व्यापारियों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। मंदिर में चल रहे ध्वस्तीकरण के चलते मंदिर परिसर के दो गेट बंद हैं। इसके विरोध में विश्वनाथ गली व्यवसायिक संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर विश्वनाथ गली के चारों ओर की करीब पांच सौ दुकानों को बंद कर शनिवार को छत्ताद्वार पर धरना दिया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
उनका आरोप था कि पिछले कई दिनों से व्यापारियों को परेशान करने के लिए ज्ञानवापी क्रासिंग का रास्ता बंद कर दिया गया गया है। इसके लिए जब वार्ता हई तो पीएम के आगमन के बाद रास्ता खोलने की बात कही गई। लेकिन अब तक रास्ता नहीं खोला गया है। व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां और बेड़ियां लेकर मंदिर क्षेत्र में एक विरोध जुलुस निकाला और शापुरी मैदान में एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
दुकानदारों ने बताया कि धरना स्थल पर एएसपी ज्ञॉनवापी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा आप लोगों की ओर से हाईकोर्ट से स्टे लेकर काम रोका जा रहा है इसलिये रास्ता खोलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
नेतृत्व कर रहे नवीन गिरी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर प्रशासन व्यापारियों को परेशान कर रहा है। तोड़फोड़ के साथ ही बिजली भी काट दी गयी है। व्यापारियों ने कहा कि योजना के नाम पर दुकानदारों को पुर्नस्थापित करने की बात तो कहते हैं लेकिन कब, कहां और कैसे करेंगे। इसके बारे में कोई बताने वाला नहीं है।